Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 68.15 फीसदी हुआ मतदान

Chhattisgarh Election 2023 Update|छत्तीसगढ़ में शाम बजे तक 68.15 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में विस्फोट करके सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश की. 70 सीटों पर छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हुआ. 1.63 करोड़ से अधिक लोग वोटिंग के लिए पंजीकृत थे. इनमें से 68.15 फीसदी ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं. 958 प्रत्याशी मैदान में थे. कांग्रेस, बीजेपी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. छत्तीसगढ़ चुनाव के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे LIVE सेक्शन में…

Live Updates
12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

CG Election 2023 LIVE Update: छत्तीसगढ़ में 68.15 फीसदी हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर 68.15 फीसदी मतदान हुआ है. यह शाम पांच बजे तक के आंकड़ें हैं. हालांकि, ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं. मतदान के प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है. डाक मतपत्र से हुए मतदान के आंकड़ों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मतदान के अंतिम आंकड़े आने में थोड़ा समय लगता है. किस विधानसभा क्षेत्र में कितना हुआ मतदान विधानसभा क्षेत्र 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे भरतपुर-सोनहट (एसटी) 5.4 16.76 35.35 57.7 67.94 मनेंद्रगढ़ 5.3 20.37 36.8 53.46 69.9 बैकुंठपुर 5.51 19.04 39.93 62.46 73.56 प्रेमनगर 6.53 23.28 45.14 63.05 68.05 भटगांव 5.4 25.18 45.21 63.51 67.5 प्रतापपुर (एसटी) 6.1 26.5 43.7 62.5 63.46 रामानुजगंज (एसटी) 7.5 23.8 44.8 61.5 65.5 सामरी (एसटी) 6.5 24.9 44.7 62.9 70.4 लुंड्रा (एसटी) 6.5 22 44 61.5 70.5 अंबिकापुर 5.28 19.19 40.23 53.05 65.05 सीतापुर (एसटी) 5.01 19.04 39.18 58.48 68.4 जशपुर (एसटी) 5.51 23.16 42.95 60.89 70.47 कुनकुड़ी (एसटी) 6.24 25.27 44.41 62.35 72.66 पत्थलगांव (एसटी) 5.78 21.08 39.71 57.1 71.25 लैलुंगा (एसटी) 6.46 26.19 44.76 64.47 76.42 रायगढ़ 3.1 20.07 37.8 54.97 71.23 सारंगढ़ (एससी) 5.28 17.8 46.2 61.62 78.04 खरसिया 6.12 24.47 43.9 63.59 81.43 धरमजयगढ़ (एसटी) 5.3 21.43 46.1 58.9 72.36 रामपुर (एसटी) 4.85 21.98 40.03 57.46 70.34 कोरबा 6.9 17.54 32.33 50.46 65.83 कटघोड़ा 5.62 20.99 32.01 49.15 71.63 पाली-तानाखार (एसटी) 8.3 19.37 37.97 56.23 79.35 मरवाही (एसटी) 5.95 26.13 33.35 45.39 71.2 कोटा 4 9.12 27.9 53.18 65.69 लोरमी 5.28 23.23 39.25 54.07 64.48 मुंगेली (एससी) 1.87 22.09 33.92 51.74 65.89 तखतपुर 4.5 16.44 33.57 49.15 61.5 बिल्हा 3.5 12.59 35.67 47.88 66.39 बिलासपुर 6 12.62 24.47 42.64 56.28 बेलतरा 4.87 14.81 23.21 40.69 59.08 मस्तूरी (एससी) 4 17.5 31.2 47.71 59.5 अकलतरा 8.79 22.66 37.16 49.44 67.97 जांजगीर-चांपा 4.3 19.8 36.58 53.31 68.63 सक्ती 3.1 15.65 34.76 53.08 68.9 चंद्रपुर 2 7 30 47.38 62.5 जैजेपुर 3 17.3 31.09 47.3 60.7 पामगढ़ (एससी) 4.04 16.01 29.98 49.98 60.2 सरायपाली (एससी) 6.26 21.83 42.48 61.59 71.12 बसना 6.2 20.18 41.52 64.24 70.3 खल्लारी 6.46 24.02 42.47 63.1 70.69 महासमुंद 5.4 21.94 42.14 59.57 68.16 बिलाईगढ़ (एससी) 5.7 18.19 39.16 57.23 69.18 कसडोल 5.52 21.29 39.66 58.28 67.19 बलौदा बाजार 6.1 22.15 41.55 59.11 72 भाटापारा 6.19 24.05 41.1 58.8 74.27 धारसींवा 8 18.63 36.92 57.56 71.86 रायपुर ग्रामीण 7.6 18.25 28.8 38.2 53.8 रायपुर सिटी वेस्ट 5.75 17.14 30.31 46.23 54.68 रायपुर सिटी नॉर्थ 7.8 18.6 32.2 44.3 54.5 रायपुर सिटी साउथ 8.1 17.3 31.13 43.16 52.11 आरंग (एससी) 3 21 34.3 52.6 68.6 अभनपुर 5 24 35.57 51.05 60.13 राजिम 9.7 18.6 41.84 56.16 71.23 बिंद्रानवागढ़ (एसटी) 11.3 18.81 44.57 59.16 71.02 सिहावा (एसटी) 4.3 11.9 41.7 65.3 78.2 कुरुद 4.2 15.2 43.3 66.4 82.6 धमतरी 4.3 14.1 42.8 64.3 78.8 संजारी बालोद 4.5 23.95 43.06 64.83 79.63 डोंडी लोहारा (एसटी) 6.25 21.32 43.05 61.6 75.01 गुंडरदेही 4.64 20.25 43.84 63.74 78.27 पाटन 5.78 21.67 42.96 66.87 75.54 दुर्ग ग्रामीण 7.25 20.97 39.55 56.38 69 दुर्ग सिटी 3.65 17.62 32.09 46.81 62.8 भिलाई नगर 5.85 18.71 34.06 48.69 63.54 वैशाली नगर 3.75 15.03 33.43 47.44 53 अहिवारा (एससी) 6.91 19.75 39.89 47.03 67.77 साजा 7.84 17.16 34.4 60.85 72.62 बेमेतरा 8.25 18.05 38.81 61.56 73.44 नवागढ़ (एससी) 8.55 28.23 36.81 53.2 72.73 कुल मतदान 5.71 19.67 37.87 55.31 68.15

12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में एक आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का जवान शहीद हो गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है. बताया गया है कि गड़ियाबांद में विस्फोट हुआ, जिसमें जवान शहीद हो गया.

12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

CG Election 2023 LIVE Update: छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 55.31 फीसदी वोट

छत्तीसगढ़ में तीन बजे तक 55.31 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है. सबसे ज्यादा 66.4 फीसदी वोटिंग कुरुद विधानसभा क्षेत्र में हुई है. निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो चुका है.

12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

CG Election 2023 LIVE: वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं

जशपुर जिले के कुनकुरी मतदान केंद्र प्राथमिक शाला, नवापारा में दसमी बाई (87) ने मतदान किया. मतदान के बाद फोटो खिंचवाकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदान केंद्रों में वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.

12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

CG Election 2023 LIVE: थर्ड जेंडर ने भी किया मतदान

छत्तीसगढ़ में चल रहे लोकतंत्र के महाउत्सव में थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. बिलासपुर जिले में मतदान करने के बाद इन्होंने कहा कि मतदान हम सबका अधिकार है. सभी लोगों को मतदान करना चाहिए. हमें बेहतर उम्मीदवार को चुनना चाहिए, ताकि बेहतर राज्य बना सकें.

12:25 AM. 18 Nov 23 6:55 PM. 17 Nov

CG Election 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 37.87 फीसदी हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ में दिन के एक बजे तक 37.87 फीसदी मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के कार्यालय ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, बिंद्रानवागढ़ में अब तक सबसे ज्यादा 44.57 फीसदी मतदान हुआ है. मतदान शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे तक छत्तीसगढ़ में 5.71 फीसदी मतदान हुआ था. सुबह 11 बजे मतदान का प्रतिशत 19.67 फीसदी हो गया. एक बजे तक 37.87 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है.

मुख्य बातें

Chhattisgarh Election 2023 Update|छत्तीसगढ़ में शाम बजे तक 68.15 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले नक्सलियों ने दो बारूदी सुरंगों में विस्फोट करके सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश की. 70 सीटों पर छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न हुआ. 1.63 करोड़ से अधिक लोग वोटिंग के लिए पंजीकृत थे. इनमें से 68.15 फीसदी ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं. 958 प्रत्याशी मैदान में थे. कांग्रेस, बीजेपी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. छत्तीसगढ़ चुनाव के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे LIVE सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >