CBSE Board Exam Guidelines: आज से सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम शुरू, देखें महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

CBSE Board Exam Guidelines: आज 15 फरवरी के सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है. बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वह एग्जाम सेंटर्स पर सही समय पर पहुंच जाएं. देरी से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

CBSE Board Exam Guidelines: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है. आपको बता दें करीब 35 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. विदेशों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल होने की वजह से यह परीक्षा वहां भी आयोजित की जाती है.

CBSE Exam Guidelines: बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को दी ये सलाह

बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वह एग्जाम सेंटर्स पर सही समय पर पहुंच जाएं. देरी से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही सीबीएसई ने ये भी कहा है कि विद्यार्थियों को सीबीएसई एडमिट कार्ड एग्जाम हॉल में ले जाना होगा. बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा.

CBSE Board Exam 2024: फर्जी खबरों पर न दें ध्यान

सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को पेपर लीक के संबंध में फर्जी सूचनाओं और असत्यापित खबरों के प्रति भी सचेत किया है. छात्रों को सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी फर्जी खबरों या प्रश्नपत्रों के वीडियो/फोटो पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

CBSE Board Exam 2024: हो सकती है कानूनी कार्यवाही बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि कुछ बेईमान तत्व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैला सकते हैं और वे परीक्षा के प्रश्न पत्रों तक पहुंच का दावा भी कर सकते हैं. ऐसी गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियां छात्रों और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं. सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि बोर्ड अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा.

CBSE Board Exam 2024: परीक्षा के पहले देख लें महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

बोर्ड ने परीक्षा के दिन छात्रों द्वारा पालन किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. नीचे कुछ मुख्य दिशानिर्देश दिए हैं:

  • छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

  • सीबीएसई एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें.

  • परीक्षा कक्ष में सामान साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए अपनी स्टेशनरी लेकर आएं.

  • परीक्षा हॉल में कोई भी अनधिकृत सामग्री न लाएं.

  • परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी अनुचित साधन का उपयोग करने से पहले छात्रों को यह समझ लेना चाहिए कि बोर्ड को कभी भी उनकी परीक्षा रद्द करने का अधिकार है, इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >