CBSE Board Exam 2024: बोर्ड एग्जाम से पहले सीबीएसई ने खोला पोर्टल, छात्रों को भरनी होगी ये डिटेल्स

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विशेष आवश्यकता वाले छात्र या दिव्यांग छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है.

CBSE Board Exam 2024, CBSE Board Special Student Portal Openes: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए स्पेशल नीड वाले बच्चों (CWSN) के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक्टिव किया है. बोर्ड ने स्कूलों को सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की स्थिति को ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल, parikshasangam.cbse.gov.in पर अपडेट करने का निर्देश दिया है.

Also Read: JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 1 का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स

24 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल

सभी सीबीएसई स्कूलों को बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले स्पेशल छात्रों की डिटेल्स भरने और सीबीएसई के ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल – parikshasangam.cbse.gov.in पर उनकी स्थिति अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. यह विंडो 19 जनवरी 2024 को खोली गई थी जो कि अब 24 जनवरी को 2024 तक खुलेगी.

वेब पोर्टल के माध्यम से स्कूलों को अपडेट करनी होगी जानकारी

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में लॉग-इन करेंगे, जिसमें उन्हें अपने सीडब्ल्यूएसएन छात्रों की सूची और प्रत्येक श्रेणी के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार अनुमेय सुविधाएं दिखाई जाएंगी.

साल 2023 में, सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया था. यह निर्णय सीडब्ल्यूएसएन छात्रों द्वारा परीक्षा आयोजित होने के दौरान आवास उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड से किए गए वार्षिक अनुरोधों के मद्देनजर किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >