कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ के निशाने पर अखिलेश यादव, बताया सीएम आवास खाली करते समय दीवार तोड़ने का राज

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

Prayagraj News: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी का जमकर घेराव किया. उन्होंने सपा एमएलसी और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन पर छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि, सपा अध्यक्ष पहले कारोबारी जैन को बीजेपी का बता रहे थे, लेकिन अब उन्हें तकलीफ क्यों हो रही है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

एक सवाल के जवाब में मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने अखिलेश द्वारा सीएम हाउस खाली करने के दौरान उठे विवाद को एक बार फिर हवा दे दी. उन्होंने कहा कि जब आप घर छोड़कर जा रहे होते हैं, तो दीवार तोड़ने की क्या जरूरत है. अब समझ आ गया कि जब दीवार और ताले टूटते हैं तो बड़ा कैस मिलता है. उन्होंने कहा ‘अखिलेश जी हम समझ गए दीवार के पीछे इत्र की बदबू होती है और वह नोटों में सिमटी होती है’

अतीक ने कैसे किया गुजरात जेल से फोन, होगी जांच

इससे पहले कैबिनेट मंत्री भी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अतीक अहमद ने 2 दिन पहले जिशान को फोन पर कैसे धमकी दी. इसकी जांच होगी. गौरतलब है कि करेली खुल्दाबाद थाने में अतीक अहमद के बेटे अली समेत दो दर्जन लोगों पर जान से मारने की कोशिश और 5 करोड़ की रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

अतीक के रिश्तेदार जिशान का आरोप है कि अली ने पिस्टल सटाकर अपने पिता से बात कराई थी, और पुश्तैनी जमीन नाम करने को कहा था. इनकार करने पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के साथ ही मारपीट की गई. इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेने के बाद कार्रवाई करते हुए नैनी जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >