Amazon Deal : आपको ठंड से बचाएंगे ये टॉप गैजेट्स, लिस्ट में आखिरी वाला है सबसे सस्ता

top winter gadgets - यहां उन टॉप गैजेट्स की लिस्ट दी गई है जिनकी जरूरत आपको ठंड से बचाव के लिए पड़ सकती है. अमेजन पर मौजूद, ठंड भगाने वाले प्रोडक्ट्स पर आइए डालें एक नजर-

Winter Gadgets : ठंड जैसे-जैसे बढ़ रही है, बिस्तर छोड़ने या अपनी फेवरेट डिश बनाने का मन ही नहीं होता. हालांकि, ऐसे कई गैजेट मार्केट में मौजूद हैं, जो हमारे लिए सर्दियों को ज्यादा सुखद और आरामदायक बना सकते हैं. यहां उन टॉप गैजेट्स की लिस्ट दी गई है जिनकी जरूरत आपको ठंड से बचाव के लिए पड़ सकती है. अमेजन पर मौजूद, ठंड भगाने वाले प्रोडक्ट्स पर आइए डालें एक नजर-

क्रॉम्पटन इंस्टा ब्लिस वॉटर हीटर

3000W की बिजली खपत वाला यह इंस्टैंट वॉटर हीटर 3 लीटर की क्षमता के साथ आता है और 6.5 बार तक का दबाव झेल सकता है. इसमें एक स्टीम थर्मोस्टैट, एक ऑटोमैटिक थर्मल कट-आउट, एक प्रेशर रिलीज वाल्व और एक फ्यूजिबल प्लग शामिल किया गया है. हीटर में जंग रहित पीपी बॉडी और वेल्ड रहित टैंक डिजाइन की सुविधा है. क्रॉम्पटन इंस्टाब्लिस को 2,598 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Also Read: Amazon से मंगाया 20 हजार रुपये का हेडफोन, पार्सल खोला तो निकला टूथपेस्ट

हेल्थसेंस स्टीमर

यह स्टीमर सर्दी और खांसी के लिए एकदम सही है और फेस स्टीम और स्टीम इनहेलर के लिए वेपराइजर और स्टीमर के साथ आती है. इसमें नैनो आयनिक टेक्नोलॉजी और यूवी स्टीम स्टरलाइजेशन फीचर्स मिलता है. यह 50 सेकेंड में तेज धुंध पैदा कर सकता है. हेल्थसेंस स्टीमर 1,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

बजाज फ्लैशी रेडिएंट रूम हीटर

यह सेरेमिक रूम हीटर खासकर छोटी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. यह 1000 वॉट बिजली की खपत करता है और यह तुरंत गर्माहट देता है. यह 1.5 मीटर कॉर्ड के साथ आता है. इसमें निकेल क्रोम मेश और एडजस्टेबल थर्मोस्टैट के साथ स्टील हीट रिफ्लेक्टर है. बजाज फ्लैशी रेडिएंट रूम हीटर 799 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Also Read: Amazon AI Training: 20 लाख लोगों को फ्री में एआई की ट्रेनिंग कराएगी अमेजन, 47 प्रतिशत अधिक मिलेगी सैलरी

प्रेस्टीज स्टेनलेस स्टील केतली

यह केतली ऑटोमैटिक कटऑफ, 360 डिग्री स्विवेल बेस और सिंगल टच लिड लॉक के साथ आती है. यह 1500 वाॅट बिजली की खपत करता है और 230V पर चलता है. इसकी क्षमता 1.5 लीटर की है. इसकी कीमत 699 रुपये है.

रायलन हीटिंग बैग

केवल 5 से 10 मिनट की इलेक्ट्रिक चार्जिंग के साथ, यह बैग अपने पैड से लगभग 120 मिनट की गर्मी प्रोवाइड करता है. इसे एक अनोखे जेल से भरकर सील किया गया है. अमेजन पर रायलन हीटिंग बैग 299 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है.

Also Read: Facebook और Instagram के लिए इन ऐप शॉपिंग फीचर लेकर आया Amazon, यहां पाएं पूरी जानकारी
Also Read: Amazon India ने स्पेशली एबल्ड लोगों के लिए शुरू किया खास प्रोग्राम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >