Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन करें ये उपाय, गणेशजी की बरसेगी कृपा, मिलेगा शुभफल

Budhwar ke Upay: बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित होता है. कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी दूर हो जाएगी.

Budhwar ke Upay:  शास्त्रों में बुधवार का दिन गणेशजी का माना गया है. जिन जातकों की कुंडली में बुध दोष हो है अथवा जो शारीरिक,आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं वे लोग इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी दूर हो जाएगी.

बुधवार को करें ये उपाय

बुधवार के दिन सूर्योदय से पहले आपको ₹1 रूपए के 11 सिक्के लेने हैं और एक फिटकरी के टुकड़े को अपनी दाहिनी हाथ में रखें और सर से लेकर पैर तक घड़ी की दिशा में 11 बार घुमाएं और इसे किसी बहते पानी में प्रवाह कर दें अगर आपके घर के आसपास बहते पानी का स्रोत नहीं है तो आप इसे किसी कुएं में भी डाल सकते हैं पर ध्यान रहे पानी एकदम शुद्ध होना चाहिए अगर गंदे पानी में इसको डालेंगे तो यह टोटका असर नहीं करेगा.

धन आगमन के लिए

अगर दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको मनचाहा धन प्राप्त नहीं हो रहा है तो इस परिस्थिति से बचने के लिए बुधवार के दिन प्रातः स्नान करके शुद्ध हो जाए और अपने घर की रसोई से एक मुट्ठी चावल और एक मुट्ठी काली मूंग की दाल को लेकर अपने घर की छत या फिर अपने घर के आंगन में चिड़ियों के लिए डाल दें ऐसा लगातार 9 बुधवार तक करें आपके जीवन में धन के आगमन कि जो भी स्रोत रुके हुए थे वह सब खुल जाएंगे और धन का आगमन शुरू हो जाएगा.

गणेशजी के चढ़ाएं दूब

पौराणिक मान्यता के अनुसार बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है. यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा.

गणेशजी को चढ़ाएं मोदक

भगवान गणेश को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है. यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

इन मंत्रों का करें जाप

श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है.शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >