भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बीएसएफ ने ऐसे की तस्करी की कोशिश फिर नाकाम

कोलकाता (अमित शर्मा): भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही घटना उत्तर 24 परगना स्थित सीमा चौकी आरसीपुर इलाके में हुई, जहां गांजा की तस्करी के लिए तस्कर सीमा पर लगे कंटीले तार को काटने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की तत्परता के कारण वे सफल नहीं हो सके.

बीएसएफ के अनुसार, शुक्रवार की देर रात को 107वीं बटालियन के जवानों ने आरसीपुर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगे कंटीले तार के पास कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी. कुछ लोग भारतीय सीमा के भीतर थे, तो कुछ बांग्लादेश की ओर. बीएसएफ के जवान जब उनके पास गये, तो देखा कि वे कुछ धारदार सामानों की मदद से कंटीले तार को काटने की कोशिश कर रहे थे.

Also Read: मेट्रो स्टेशन के लिए सुरंग निर्माण पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने क्यों कहा कि कोलकातावासियों के लिए आज है आनंद का दिन ?

बीएसएफ के जवानों ‌ने उन्हें चुनौती दी, तो वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. इलाके की तलाशी लेने पर बीएसएफ के जवानों को प्लास्टिक के तीन पैकेट मिले, जिनमें छह किलो गांजा मिला है. इधर, सीमा चौकी बांसघाटा इलाके में भी अभियान चलाकर बीएसएफ ने 36 किलो गांजा बरामद किया है.

Also Read: सिख सुरक्षाकर्मी की पगड़ी के अपमान से सिख समुदाय में फूटा गुस्सा, सीएम ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >