Breaking News: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,205 नये मामले, मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की

Breaking News Updates : मध्य प्रदेश में खंडवा-इंदौर रोड पर बस खाई में गिरने से पांच की मौत हो गई और 47 घायल हो गए. महाराष्ट्र में सियासी संकट बरकरार है. आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. जम्मू-कश्मीर में जी-20 बैठक तैयारी पूरी हो गई है. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,205 नये मामले, मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,205 नये मामले सामने आये, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,54,445 हो गयी, जबकि तीन और मरीजों की महामारी से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,47,896 हो गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गयी. राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 5,218 मामले दर्ज किये गये थे, जबकि एक मरीज की मौत हुई थी.

3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

मेघालय में बाढ़ के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ क्षतिग्रस्त : बीएसएफ

मेघालय में बाढ़ के कारण भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ क्षतिग्रस्त हो गयी है, लेकिन कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मेघालय में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ ने सड़कों और अन्य प्रमुख नागरिक बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने केंद्र से 300 करोड़ रुपये के राहत और पुनर्वास पैकेज की मांग की है.

3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

माइक्रोसॉफ्ट ने साइबर सुरक्षा कौशल कार्यक्रम के लिए ICT अकादमी के साथ गठजोड़ किया

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने शिक्षकों और उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा कौशल कार्यक्रम शुरू करने के लिए आईसीटी अकादमी के साथ गठजोड़ किया है. कार्यक्रम के तहत पहले वर्ष में तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के ग्रामीण इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षकों और उच्च शिक्षा के छात्रों को कौशल प्रदान किया जायेगा.

3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ में सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की

पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा प्राप्त पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों की सुरक्षा की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन भट्ट ने जिला पुलिस लाइन में सुरक्षा प्राप्त लोगों के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ)के साथ बैठक की और मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की. अधिकारियों ने कहा कि पीएसओ को जरूरी निर्देश और जानकारी दी गयी. उन्हें सलाह दी गयी कि वे सुरक्षाप्राप्त लोगों के साथ 24 घंटे रहें.

3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

7 से 11 साल के बच्चों को लगेगी SII की वैक्सीन कोवोवैक्स

7 से 11 साल के बच्चों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड19 वैक्सीन कोवोवैक्स लगायी जायेगी. सूत्रों के हवाले से एएनआई ने कहा है कि डीजीसीआई की एक्सपर्ट कमेटी ने इसकी अनुशंसा कर दी है.

3:52 AM. 25 Jun 22 10:22 PM. 24 Jun

राष्ट्र को संबोधित करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उच्चतम न्यायालय द्वारा गर्भपात के लिए 49 वर्ष की संवैधानिक सुरक्षा को खत्म किये जाने के बाद शुक्रवार को देश को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : मध्य प्रदेश में खंडवा-इंदौर रोड पर बस खाई में गिरने से पांच की मौत हो गई और 47 घायल हो गए. महाराष्ट्र में सियासी संकट बरकरार है. आज द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. जम्मू-कश्मीर में जी-20 बैठक तैयारी पूरी हो गई है. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >