Breaking News: कचरा ढोने वाले टिपर ट्रक में शव को अस्पताल ले गयी राजस्थान पुलिस, जांच शुरू

Breaking News Today: पाकिस्तानी बोट ने भारतीय सीमा में की घुसपैठ, कोस्ट गार्ड ने पकड़ा. BCCI के चेयरमैन सौरभ गांगुली ने किया नयी पारी का ऐलान. GeM का कारोबार चार साल में 6220 करोड़ से बढ़कर 1.6 लाख करोड़ रुपये हुआ. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में निधन हो गया. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

शोपियां में आतंकवादी ने आम नागरिक को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आम नागरिक फारूक अहमद शेख को आतंकवादियों ने गोली मार दी. शोपियां के कीगाम इलाके के चिद्रेन में आतंकियों ने फारूक पर फायरिंग की. गोली फारूक के पैर में लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बतायी गयी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है.

3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

कचरा ढोने वाले टिपर ट्रक में शव को अस्पताल ले गयी राजस्थान पुलिस, जांच शुरू

राजस्थान की पुलिस ने एक शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए कचरा ढोने वाले टिपर ट्रक का इस्तेमाल किया. जोधपुर के प्रताप नगर की एसीपी प्रेम ढांडे ने कहा है कि इसकी सूचना उन्हें मिली है. इस संबंध में जांच शुरू कर दी गयी है. दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

मुंबई में नाइजीरियाई ने चाकू से हमला कर 8 लोगों को घायल किया

मुंबई के चर्चगेट इलाके में बुधवार को एक नाइजीरियाई द्वारा चाकू से किये गये हमले में 8 लोग घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पारसी वेल के निकट टाटा गार्डेन में शाम में हुई, जब 50 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक ने चाकू निकाल कर राहगीरों पर हमला कर दिया. उसकी पहचान जॉन के रूप में की गयी है.

3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

घाटी में बढ़ते टारगेट किलिंग के बीच अमित शाह 3 जून को कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य के साथ जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल के अलावा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारी बैठक में भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि यह बैठक घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू सरकारी कर्मचारियों की लक्षित हत्याओं और प्रशासन द्वारा की जा रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर हो रही है. अमरनाथ यात्रा इस माह के अंत से शुरू होगी.

3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

पाकिस्तानी बोट ने भारतीय सीमा में की घुसपैठ

भारतीय सीमा में घुस आये पाकिस्तानी बोट एल नोमान को भारतीय कोस्ट गार्ड शिप अरिंजय ने रोका. इस बोट पर 7 क्रू मेंबर भी थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. गुजरात एटीएस की गुप्त सूचना के आधार पर पाकिस्तानी बोट को पकड़ा गया. ऐसा माना जा रहा है कि बोट पर आपत्तिजनक चीजें हैं. आगे की जांच के लिए बोट को ओखा ले जाया जा रहा है.

3:54 AM. 2 Jun 22 10:24 PM. 1 Jun

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,081 नये मामले, 24 फरवरी के बाद सर्वाधिक

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नये मामले सामने आये, जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आये सर्वाधिक मामले हैं. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया. इसके मुताबिक, इसी अवधि में मुंबई में संक्रमण के 739 नये मामले सामने आये. महाराष्ट्र में 24 फरवरी को संक्रमण के 1,124 मामले दर्ज किये गये थे. राज्य में फिलहाल 4,032 मरीज उपचाराधीन हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Today: पाकिस्तानी बोट ने भारतीय सीमा में की घुसपैठ, कोस्ट गार्ड ने पकड़ा. BCCI के चेयरमैन सौरभ गांगुली ने किया नयी पारी का ऐलान. GeM का कारोबार चार साल में 6220 करोड़ से बढ़कर 1.6 लाख करोड़ रुपये हुआ. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में निधन हो गया. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >