आठ लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर अघनु गंझू को लातेहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं 78 मामले

एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस को अघनु गंझू की कई कांडों में तलाश थी.

Jharkhand Naxal News: लातेहार पुलिस ने माओवादियों के सबजोनल कमांडर अघनु गंझू पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आठ लाख रुपये का इनाम है. पांच लाख रुपये झारखंड सरकार ने और तीन लाख रुपए एनआइए ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है. लातेहार के पुलिस अधीक्षक अजनी अंजन ने शनिवार (28 अक्टूबर) को इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर के जंगलों में छापामारी कर शुक्रवार को गिरफ्तार किया. सूचना मिली थी कि बेतर के जंगलों में माओवादियों के एक दस्ता भ्रमणशील है. इसी सूचना पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया. शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस को अघनु गंझू की कई कांडों में तलाश थी.

अघनु गंझू के खिलाफ 15 थानों में 78 केस दर्ज

लातेहार के एसपी ने बताया कि अघनु गंझू पर लातेहार, गुमला, लोहरदगा व रांची जिलों के 15 थानों में उस पर कम से कम 78 मामले दर्ज हैं. वर्ष 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड़ के पास पुलिस पार्टी पर किए गए हमले का वह मुख्य आरोपी है. एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि अघनु गंझू के गिरफ्तार होने से जोनल कमांडर रविंद्र गंझू व माओवादी कमजोर हुए हैं. एसपी ने माओवादी व अन्य उग्रवादी संगठनों के सदस्यों को पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की अपील की है.

Also Read: झारखंड: पलामू पुलिस ने लातेहार से नक्सली सुरेंद्र राम को किया अरेस्ट

छापेमारी अभियान में ये अधिकारी थे शामिल

नक्सलियों के खिलाफ चले छापेमारी अभियान में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, चंदवा थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुअनि धमेंद्र कुमार महतो, जमील अंसारी, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, कुंदन कुमार व सुनील टूटी व सअनि चंदन मांझी समेत सैट-44 व 206 तथा माल्हन पिकेट के जवान शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Naxal News: लातेहार के बेंदि जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >