अर्जुन रामपाल ने शेयर की खास तसवीर
अर्जुन रामपाल ने कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो धाकड़ टीम के साथ नजर आ रहे है. एक तसवीर में उनके साथ कंगना रनौत भी दिख रही है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, ‘धाकड़ का मेरा शूट खत्म हुआ, एकदम से खाली सा महसूस हो रहा है, ऐसा तब महसूस होता है जब आप कुछ ऐसा काम पूरा करते हैं, जो आपके दिल के बेहद करीब होता है. टीम, क्रू, यादें… सब कुछ बहुत खास है. माफी, क्योंकि कंगना के साथ सेट की तस्वीर को क्रॉप करना पड़ा, क्योंकि दोनों का लुक अभी रिवील नहीं कर सकते. तुम्हारे साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.’
https://www.instagram.com/p/CRbTzq5tkpr/