Bollywood & TV LIVE Updates: दीपिका पादुकोण हुईं कोरोना पॉजिटिव, कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates : पॉपुलर टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बुआ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस उपासना सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है. उपासना पर कोविड कर्फ्यू को तोड़ने का आरोप लगा है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोविड सिचुएशन को लेकर पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोरोना के कारण कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया. ऐसे बच्चों की मदद के लिए करीना कपूर खान ने एक हेल्प लाइन के बारे में बताया है.
2:30 AM. 5 May 219:00 PM. 4 May
दीपिका पादुकोण हुईं कोरोना पॉजिटिव
दीपिका पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, कुछ देर पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस के पिता और मशहूर बैडमिंटर प्लेयर प्रकाश पादुकोण, मां उज्जवला और बहन अनीषा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. एक्ट्रेस और उनके परिवार की हेल्थ अपडेट आनी बाकी है
10:03 PM. 4 May 214:33 PM. 4 May
दीपिका पादुकोण के माता पिता कोरोना पॉजिटिव
दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और अभिनेता दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. आपको बता दें दीपिका की मां और छोटी बहन भी कोरोना पॉजिटिव हैं
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना से निधन
एक्ट्रेस पिया बाजपेयी के भाई का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया. पिया ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरा भाई नहीं रहा…’ इससे पहले एक्ट्रेस ने ट्वीट कर हेल्प मांगी थी. उन्होंने लिखा था, ‘मुझे यूपी के फर्रुख्खाबाद के कायमगंज ब्लॉक में मदद की जरूरत है. एक बेड और वेंटिलेटर… मेरा भाई मर रहा है. हाथ जोड़कर विनती करती हूं प्लीज मदद कीजिए, हम पहले ही बहुत परेशानी में हैं.’
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
निक्की तंबोली के भाई का निधन
निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना के कारण निधन हो गया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई जतिन के लिए भावुक पोस्ट लिखा. निक्की ने अपने भाई के साथ अपनी तसवीर शेयर कर लिखा, “हम में से कोई नहीं जानता था कि भगवान आज सुबह तुम्हारा नाम ले लेंगे. जिंदगी में हमने तुम्हें बहुत प्यार किया, मौत के बाद भी प्यार करते रहेंगे. तुम्हें खोने के बाद हमारा दिल टूट चुका है. तुम अकेले नहीं गए, अपने साथ हमारे एक हिस्से को भी लेकर गए हो.
https://www.instagram.com/p/COcTmaLn6hW/
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
रणदीप हुड्डा करेंगे लोगों की मदद
कोरोना महामारी से परेशान लोगों की मदद करने के अब बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आगे आए हैं. रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘भारत महामारी का सामना कर रहा है, लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे हैं. आइए देश को #COVID से लड़ने और जीवन को बचाने में मदद करने के लिए एक साथ आएं. @khalsaaid_india ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है और हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप आगे आएं और भारत को सांस लेने में मदद करें.’
https://www.instagram.com/p/COcKyiiByF9/
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ शेयर की रोमाटिंक फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. तसवीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, सपॉर्ट सिस्टम बताया है. दोनों की इस प्यारी तसवीर पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/COZnqI_HObs/
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया हैं. ट्विटर ने बताया है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया है. दरअसल, कंगना ने बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर कई ट्वीट्स किए थे. उन्होंने लिखा था, मैं गलत थी, वह रावण नहीं है. वह तो सबसे अच्छा राजा था दुनिया में सबसे अच्छा देश बनाया, महान ऐडमिनिस्ट्रेटर था, विद्वान था और वीणा बजाने वाला और अपनी प्रजा का राजा था, वह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है. जिन लोगों ने उनके लिए वोट किया, खून से तुम्हारे हाथ भी सने हैं.
9:25 PM. 4 May 213:55 PM. 4 May
यशराज फिल्म्स फिल्म इंड्रस्टी के लोगों की मदद के लिए आगे आया
यशराज फिल्म्स ने फिल्म इंडस्ट्री के मेंबर्स का मुफ्त टीकाकरण करवाने का फैसला लिया है. FWICE के लेटर के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने एम एंड ई इंडस्ट्री के 30 हजार मेंबर्स का वैक्सीनेशन कराने का फैसला लिया है. उन्होंने लेटर में लिखा, वैक्सीनेशन ना सिर्फ इस बीमारी से लड़ने में मदद करेगी बल्कि राज्य की कम होती इकनॉमी को भी ठीक करने में मदद करेगा. उन्होंने भी लेटर में सीएम से 30 हजार आर्टिस्ट, टैक्नीशियन और वर्कर्स के वैक्सीनेशन के अप्रूवल की मांग की है.
2:15 PM. 4 May 218:45 AM. 4 May
फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज टली
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज टल गई है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. इसे लेकर एक बयान जारी किया गया जिसमें लिखा है, भारत में कोरोना वायरस की वजह से हाल बेहद बुरे हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स की तरफ से हम महामारी की चपेट में आने वाले सभी लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं. इस मुश्किल समय में हमारा ध्यान महामारी पर है और हमारे लिए काम करने वालों, उनेक परिवार और समाज की सुरक्षा और मदद पर है. ऐसे में हमने अपनी फिल्म तूफान की रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है.”
2:15 PM. 4 May 218:45 AM. 4 May
करीना कपूर ने लोगों से की ये अपील
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो लिखती है, मेरा दिल उन बच्चों के लिए रो रहा है, जिन्होंने पैनडेमिक में अपने माता-पाता या किसी पैरेंट को खो दिया है. या उनके माता-पिता अस्पताल में हैं और बच्चे अकेले रह गये हैं. ऐसे मामलों के बारे में सूचित करने के लिए कृपया नेशनल चाइल्ड हेल्प लाइन (1098) पर कॉल कीजिए. हम ऐसे बच्चों के ट्रॉमा के बारे में सोच भी नहीं सकते.
https://www.instagram.com/p/COZ9oSgpveB/
2:15 PM. 4 May 218:45 AM. 4 May
शिल्पा शेट्टी का ये पोस्ट वायरल
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अपनी तसवीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में वो लिखती है, ‘हम सभी अपने आसपास की वास्तविक स्थिति के बारे में पढ़ रहे हैं और यह बिल्कुल विनाशकारी है. यह खबर हर समय दिमाग पर खेलती है और मन को बहुत अंधेरी जगहों पर ले जाती है. लेकिन फिर पोस्ट और खबरें आती हैं ऐसे अजनबियों की जो जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. जो लोग अकेले रहने वाले COVID रोगियों के लिए भोजन पका रहे हैं, स्वयंसेवकों को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए ड्राइविंग, और डॉक्टर ऑनलाइन सूत्रों के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.’
2:15 PM. 4 May 218:45 AM. 4 May
टीवी एक्ट्रेस उपासना सिंह पर लगा ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपासना सिंह और उनकी टीम मोरिंडा शुगर मिल में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. जैसे ही पंजाब पुलिस को इसकी सूचना मिली, वैसे ही उन्होंने इसकी शूटिंग बंद करवा दी. पुलिस ने उनसे शूटिंग की मंजूरी को लेकर सवाल पूछे, जिसका उनके पास नहीं था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates : पॉपुलर टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बुआ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस उपासना सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर है. उपासना पर कोविड कर्फ्यू को तोड़ने का आरोप लगा है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कोविड सिचुएशन को लेकर पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोरोना के कारण कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया. ऐसे बच्चों की मदद के लिए करीना कपूर खान ने एक हेल्प लाइन के बारे में बताया है.