Bollywood & TV LIVE Updates : ‘पठान’ के लिए जल्द यूरोप रवाना होंगे शाहरुख खान, सलमान का कैमियो भी वहीं होगा शूट
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अब बाबिल ने इरफान की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसपर फैंस कमेंट कर रहे है. वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) के टाइटल को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहे हमारे साथ…
1:45 AM. 31 May 211:45 AM. 31 May
पठान के लिए जल्द यूरोप रवाना होंगे शाहरुख खान
आदित्य चोपड़ा-सिद्धार्थ आनंद की शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान अब एक लंबे एपिसोड के लिए यूरोप रवाना होंगे. जिसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा. ये कैमियो भी यूरोप में ही शूट होगा. कई बॉलीवुड निर्माता अब शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए विदेशी विकल्प तलाश रहे हैं, क्योंकि भारत में शूटिंग को खतरनाक माना जाएगा, भले ही लॉकडाउन खत्म हो जाए. कुछ टेलीविजन क्रू विदेश में शिफ्ट होने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं.
8:07 PM. 30 May 218:07 PM. 30 May
बॉबी देओल की शादी को 25 साल हुए पूरे
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी को आज 25 साल हो गए. इस खास मौके पर बॉबी ने पत्नी संग कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, मेरा दिल, मेरी आत्मा, मेरा जहान हो. मैं आपको हमेशा हमेशा के लिए प्यार करता रहूंगा. 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं.
https://www.instagram.com/p/CPeHIIvh6Bw/
7:10 PM. 30 May 217:10 PM. 30 May
मिर्जापुर 2 फेम एक्टर विजय वर्मा ने खरीदी नयी SUV
मिर्जापुर 2 से फेमस हुए एक्टर विजय वर्मा ने नयी SUV खरीदी है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने कार के साथ फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, स्क्रीन पर कार की स्टीलिंग, फिक्सिंग, ड्राइविंग और सेलिंग करने के बाद… अब मुझे खुद की गाड़ी मिल गई है. मेरे इस नए लव इंट्रेस्ट को हैलो कहें.”
https://www.instagram.com/p/CPcp3bKhTX4/
7:10 PM. 30 May 217:10 PM. 30 May
शाहिद कपूर ने पिता संग शेयर की खूबसूरत फोटो
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और शाहिद कपूर के पता पकंज कपूर ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान शाहिद ने एक खास तसवीर पोस्ट कर अपने पिता को विश किया. एक्टर ने पकंज कपूर के साथ अपनी एक खूबसूरत तसवीर शेयर कर लिखा ‘हैप्पी बर्थडे डैड.’
https://www.instagram.com/p/CPdce12LM6o/
7:10 PM. 30 May 217:10 PM. 30 May
अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर वायरल
बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और एक्टर अनुराग कश्यप का हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई हैं. हालांकि अभी वो ठीक हैं. इस बीच उनकी लेटेस्ट फोटो उनकी बेटी आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं. तसवीर में अनुराग ब्लू टीशर्ट पहने और गले में ब्लैक मास्क लटकाया हुए दिखाई दे रहे हैं.
7:10 PM. 30 May 217:10 PM. 30 May
कैंसर से जूझ रहे बच्चों की मदद के लिए विवेक ओबेरॉय ने बढ़ाए हाथ
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह कैंसर से जूझ रहे 3000 से अधिक वंचित बच्चों के भोजन की व्यवस्था करेंगे और वो ये काम अगले तीन महीने तक करेंगे. विवेक ने इसके लिए फंड जुटाने का काम शुरू किया है. एक्टर ने ये बातें एक वीडियो को जरिए बताई.
https://www.instagram.com/p/CPcjOUfl15F/
2:24 PM. 30 May 212:24 PM. 30 May
रानी चटर्जी का नया अंदाज
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं. इस तसवीर में वो पिंक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही है. उनका अंदाज देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए है. तसवीर पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आ रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPdU8zNA8aU/
1:39 PM. 30 May 211:39 PM. 30 May
राखी सावंत को मिल गया बाजीराव
राखी सावंत ने हाल ही में ‘मस्तानी’ बनकर सड़क पर घूमते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके दोस्त राहुल वैद्य दिख रहे है. राखी ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे बाजीराव मिल गया.’
https://www.instagram.com/p/CPdN3RAtisO/
12:44 PM. 30 May 2112:44 PM. 30 May
इस वजह से फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम बदलवाना चाहते है करणी सेना
फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के टाइटल को लेकर करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष और फिल्ममेकर सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि, ‘जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है तो वह फिल्म का टाइटल ‘पृथ्वीराज’ कैसे रख सकते हैं. हम चाहते हैं कि टाइटल को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए.’
12:44 PM. 30 May 2112:44 PM. 30 May
इरफान खान की अनसीन फोटोज
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता इरफान खान की फोटोज पोस्ट की हैं, जो होली के समय की है. बाबिल ने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘झांसी वाले घर में मेरी जिंदगी का बेस्ट होली सेलिब्रेशन मुझे याद है.’ फोटोज काफी पुरानी है और इसमें बाबिल काफी छोटे नजर आ रहे है. तसवीरों पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CPcxevtroB0/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अब बाबिल ने इरफान की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसपर फैंस कमेंट कर रहे है. वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) के टाइटल को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर खबर के लिए बनें रहे हमारे साथ…