मुख्य बातें
Bollywood and Tv LIVE Updates : कोरोना वायरस से अबतक कई जानें गई है. इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं है. अब ताजा अपडेट के मुताबिक, दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर ललित बहल (Lalit Behl) का कोरोना से निधन हो गया. उनके बेटे बेटे निर्देशक कानु बहल ने ये जानकारी दी. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कोरोना संकट से गुजर रहे लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया हैं. रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों को एक- दूसरे की हेल्प करने के लिए कहा है. साथ ही बताया है कि वो अपनी क्षमता के मुताबिक मदद की हर संभव कोशिश करेगी. उनका ये पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
