हिमाचल चुनाव 2022: भाजपा की सूची में बड़ा फेरबदल, चम्बा से इंदिरा की जगह नीलम को दिया टिकट

हिमाचल चुनाव 2022: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी हिमाचल चुनाव 2022 के लिए प्रथम सूची में जारी विधानसभा चम्बा में घोषित उम्मीदवार श्रीमती इंदिरा कपूर के स्थान पर श्रीमती नीलम नय्यर को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति प्रदान की है

हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है. लेकिन एक सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. पहली सूची में चम्बा सीट से श्रीमती इंदिरा कपूर को पार्टी ने टिकट दी थी, लेकिन अब उस सीट से उनका नाम काट दिया गया.

चम्बा सीट से भाजपा ने इंदिरा की जगह नीलम नय्यर को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के चम्बा विधानसभा सीट से पहले श्रीमती इंदिरा कपूर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अचानक उनकी जगह श्रीमती नीलम नय्यर को पार्टी ने टिकट दे दी है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रथम सूची में जारी विधानसभा चम्बा में घोषित उम्मीदवार श्रीमती इंदिरा कपूर के स्थान पर श्रीमती नीलम नय्यर को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति प्रदान की है.

Also Read: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: 7 बार रहे विधायक, बेटे के लिए छोड़ दी कुर्सी, महेंद्र सिंह दिखाएंगे जीत की राह!

भाजपा ने पहली सूची में 62 और दूसरी में 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बीजेपी ने आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को 6 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी. पार्टी ने इससे पहले 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. दूसरी सूची में भाजपा ने देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रोफेसर रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी को टिकट दी. इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.

भाजपा ने 6 महिलाओं को दिया टिकट

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नये चेहरे शामिल थे. पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया था, जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया. पहली सूची में भाजपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था जबकि दूसर सूची में एक महिला को उम्मीदवार बनाया गया है. इस प्रकार भाजपा ने कुल 68 सीटों में से छह पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं.

बीजेपी ने जिन सीटों को लेकर आखिरी सूची जारी की, उसमें पिछले चुनाव में हो चुकी है पार्टी की हार

भाजपा की दूसरी सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से अधिकांश पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. ज्वालामुखी सीट पर पिछले चुनाव में रमेश धवाला ने जीत दर्ज की थी. पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है. उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाया गया है. देहरा से पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले रविंद्र सिंह रवि को इस बार भाजपा ने ज्वालामुखी से चुनाव मैदान में उतारा है.

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को होगी. जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है. राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. आम आदमी पार्टी भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पार्टियों की मौजूदा स्थिति

हिमाचनल प्रदेश विधानसभा में इस समय भाजपा के 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं. सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >