B’day Spl: केबीसी 11 में इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं थीं सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर हुई थी ट्रोल

Happy Birthday : अपने फैंस के बीच ‘दबंग गर्ल’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है. राजनेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ अपनी पहली ही फिल्म ‘दबंग’ से खास पहचान बना ली थी. अब तक एक्ट्रेस बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकी है. लेकिन क्या आप जानते है कि सोनाक्षी कौन बनेगा करोड़पति शो के सीजन 11 में एक सवाल का जवाब नहीं देने पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी.

Happy Birthday Sonakshi Sinha: अपने फैंस के बीच ‘दबंग गर्ल’ के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है. राजनेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने सलमान खान के साथ अपनी पहली ही फिल्म ‘दबंग’ से खास पहचान बना ली थी. अब तक एक्ट्रेस बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकी है. लेकिन क्या आप जानते है कि सोनाक्षी कौन बनेगा करोड़पति शो के सीजन 11 में एक सवाल का जवाब नहीं देने पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति शो के सीजन 11 के हर शुक्रवार को केबीसी का स्पेशल एपिसोड आता था, जिसे केबीसी करमवीर कहा जाता था. इस कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा ने बतौर गेस्ट एंट्री की थी. उनके साथ स्पेशल कंटेस्टेंट थीं राजस्थान की रुमा देवी.

इस खेल के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि ‘रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे.’ इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहले सीता कहा और फिर राम. बाद में सोनाक्षी ने आखिरी लाइफलाइन ‘एक्सपर्ट से मदद’ लेने का फैसला किया था. एक्सपर्ट श्वेता ने कहा कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है.

सोनाक्षी की इस बात से बिग बी भी हैरान रह गए. निराश करने वाली बात यह है कि उनके पिता समेत सभी चाचा और भाइयों का नाम रामायण के किरदारों पर आधारित है. ऐसे में उन्हें रामायण से जुड़े सवाल का जवाब पता ना होने पर लोग काफी हैरान थे. बस तभी से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे थे. उस समय सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थी और उनपर जमकर मीम्स भी बने थे.

कुछ दिनों बाद ये मामला शांत पड़ गया था, लेकिन लॉकडाउन में दोबारा दूरदर्शन पर रामायण टेलीकास्‍ट होने पर सोनाक्षी फिर सोशल मीडिया पर उसी बात के लिए ट्रोल की जाने लगी. वहीं, बता दें, सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार दबंग 3 में सलमान खान के सह-कलाकार के रूप में देखा गया था. उन्होंने पिछले साल मिशन मंगल में भी अभिनय किया था. सोनाक्षी की आगामी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >