Bipasha Basu ने अपने जन्मदिन पर पति करण सिंह को किया KISS, झूमती- नाचती दिखी बर्थडे गर्ल, VIDEO

बिपाशा बसु के बर्थडे पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने खास पोस्ट लिखा हैं. साथ ही वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस डांस करते दिख रही है.

Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. बिपाशा को फैंस से लेकर सेलेब्स सोशल मीडिया पर मैसेज लिख बधाई दे रहे है. अब उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने घर पर ही एक्ट्रेस का बर्थडे मनाया. करण ने सेलिब्रेशन के कुछ वीडियोज पोस्ट किए है, जिसमें एक्ट्रेस केक काटती काफी खुश दिख रही है.

करण सिंह ग्रोवर ने बर्थडे गर्ल बिपाशा बसु को जन्मदिन विश करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही अपनी डियर वाइफ के लिए सुपर क्यूट नोट भी लिखा है. करण लिखते है, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी प्यारी प्यारी मंकी बेबी! आपके जीवन का हर पल खुशी और प्यार और हंसी से भरा हो! आप सबसे अद्भुत व्यक्ति हैं जिन्हें मैंने कभी जाना है! बेबी मैं तुमसे प्यार करता हूं! जन्मदिन मुबारक हो!!!!

https://www.instagram.com/p/CYZvIspqeQF/

वीडियो को करण सिंह ने अपने और बिपाशा बसु के फोटोज को मिलाकर बनाया है. लास्ट में एक्ट्रेस किसी गाने पर डांस करते दिख रही है. नियॉन कलर के शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग लग रही है. इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आप फिल्मों में वापस कब आ रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे क्वीन.

https://www.instagram.com/p/CYZqeoLBf2C/

बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन का एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अपने पति करण को वो किस करती दिख रही है. एक्ट्रेस के सामने दो केक रखे हुए है और वो उन्हें कट कर रही है. इस दौरान करण बहुत ही प्यार से हैप्पी बर्थडे गाते दिख रहे है. एक्ट्रेस के चारों तरफ बैलून भी दिख रहा है.

Also Read: कैटरीना कैफ ने खास तरीके से किया अपनी बहन को बर्थडे विश, वीडियो कॉल पर विक्की कौशल संग दिखा ये खास शख्स!

वहीं, अपने जन्मदिन पर बिपाशा बसु के कुछ प्लान्स थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण सब पर पानी पड़ गया. एक्ट्रेस करण संग मालदीव जाने वाली थी, लेकिन वो कोरोना की वजह से जा नहीं पाई. इस वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन घर पर ही सेलिब्रेट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >