बिहारशरीफ में एंबुलेंस और ट्रक की भीषण टक्कर , पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

बिहारशरीफ: जिले में एक ट्रक व एंबुलेंस के टक्कर में बेहद दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है.चंडी थाना क्षेत्र के गौड़ापर गांव के पास एक तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मारी है. जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

बताया जाता है कि बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की रहने वाली शोभा देवी अपने घर की छत से रविवार की रात 2 बजे गिर गई थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से चिंताजनक हालात में उसे पटना रेफर किया गया. इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पटना ले जा रहे थे. इसी दौरान सोमवार सुबह यह भीषण हादसा हो गया.

घटना में घायल परिजनों ने एम्बुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ितों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. जिसके कारण यह घटना हुई. इस घटना में शोभा देवी, वीरू पासवान, आशा देवी और सुदामा पासवान की मौत घटनास्थल पर हो गई. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ पीड़ित परिजनों से पूछताछ में जुट गई.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >