राम आएंगे… बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा के भजन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- राम लला के स्वागत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाति मिश्रा की ओर से गाए भक्ति गीत ‘राम आएंगे’ की तारीफ की. मोदी ने एक्स पर भक्ति गीत का एक वीडियो साझा किया और कहा, “श्री राम लला के स्वागत के लिए स्वाति मिश्रा जी का यह भक्ति भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ‘राम लला’ के स्वागत में बिहार की भजन गायिका स्वाति मिश्रा के गाए एक भजन की तारीफ की और उसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘मंत्रमुग्ध’ करने वाला बताया. बिहार के छपरा जिले की रहने वाली स्वाति मिश्रा ने तकरीबन दो महीने पहले अपने यू-ट्यूब चैनल पर ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे… राम आएंगे’ भजन गाकर इसे शेयर किया था. इस गाने को अब तक 43 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. आए दिन इंस्टाग्राम पर इसके रील्स बनते हैं.

स्वाति मिश्रा की तारीफ में पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर उनके भजन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है.’’उन्होंने इसके साथ ही हैशटैग ‘श्रीरामभजन’ भी लिखा. बता दें कि साल 2023 के ‘मन की बात‘ की आखिरी कड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है और लोग अपनी भावनओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे हैं.

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी

आकाशवाणी के इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए मोदी ने देशवासियों से अपने गीत और भजन हैशटैग श्रीरामभजन के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, ‘‘ये संकलन भावों का, भक्ति का, ऐसा प्रवाह बनेगा जिसमें हर कोई राम-मय हो जाएगा.’’ प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. वह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दोपहर करीब 12.15 बजे राम मंदिर के गर्भगृह में अनुष्ठान करेंगे. इस बीच, कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई राम लल्ला की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अंतिम रूप दिया गया है.

Also Read: Lata Mangeshkar Chowk: अयोध्या आने वालों को लुभा रहा है लता मंगेशकर चौक, राम नगरी को मिला नया सेल्फी पॉइंट

कौन हैं स्वाति मिश्रा

इंटरनेट पर हर किसी के दिलों पर राज करने वाली स्वाति मिश्रा बिहार के छपरा सदर के माला गांव की रहने वाली हैं. उनकी पढ़ाई छपरा में हुई थी. बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ली. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिंगिंग पर पूरा फोकस किया और मुंबई की ओर आगे चली गई. काफी स्ट्रगल करने के बाद उन्हें आज घर-घर में लोग जानते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >