बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर मॉर्निंग वॉक के दौरान की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

खगड़िया में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व पंचायत समिति सदस्य की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के बाबा बासा के पास की है. जानकारी के अनुसार नरेश राम जदयू से भी जुड़े हुए थे. रविवार सुबह PWD रोड पर अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी. उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि नरेश राम(42 वर्ष) रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए एक शिक्षक सिकंदर कुमार के साथ मार्निग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान दो व्यक्ति उन्हें रोककर उनसे बातें करने लगे. इस दौरान दोनों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. हथियारबंद अपराधियों ने बेलदौर-सड़कपुर पीडब्ल्यूडी सड़क के बीच इस घटना को अंजाम दिया.

इस दौरान अपराधियों ने तीन गोलियां पूर्व पंचायत समिति सदस्य को मारी. जिससे वो सड़क पर ही गिर पड़े. लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Also Read: Indian Railways News: यात्रा करने से पहले चेक कर लें ट्रेन खुलने का नया समय, संपूर्णक्रांति सहित बिहार की 83 ट्रेनों का समय बदला, ऐसे लें जानकारी…

दिनदहाड़े हुए इस घटना व अपराधियों के बढ़ते हौसले के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर चुका है. लोग सड़कों पर उतकर इसका विरोध कर रहे हैं. वहीं आस-पास की लगभग सभी दुकानें बंद कर दी गई थी. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाना चौक के समीप सड़क जाम कर दिया.

Posted by: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >