बिहार मैट्रिक रिजल्‍ट 2022: पत्रकार बनेगी टॉपर रामायणी राय, कहा- माता-पिता करें ये काम तो बेटी होगी सफल

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में औरंगाबाद की रामायणी ने टॉप रैंक हासिल किया है. रामायणी ने अपनी सफलता की कहानी बताते हुए भविष्य को लेकर भी मीडिया से बात की. जानिये क्या कहा..

Bihar Board Matric Topper 2022: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया. औरंगाबाद की रामायणी राय ने बिहार में टॉप स्थान हासिल किया है. औरंगाबाद के पटेल हाई स्कूल दाउदनगर की रामायणी राय को 487 अंक मिले हैं. रामायणी ने अपने सफलता के बारे में भी बताया. रामायणी अपना भविष्य जर्नलिज्म के क्षेत्र में देखती हैं और इसके लिए आगे मेहनत करेंगी. अपने माता-पिता को भी उन्होंने सफलता का श्रेय दिया.

औरंगाबाद की 2 बेटियां टॉप 3 में

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया तो औरंगाबाद के लिए ये सबसे बड़ी सौगात लेकर आया. टॉप 3 की सूची में इस बार औरंगाबाद की 2 छात्राओं ने कब्जा जमाया है जबकि इसी जिले की रामायणी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया.

टॉपर बनने पर बेहद खुश रामायणी

रामायणी राय ने रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि परीक्षा काफी अच्छी गयी थी और ये भरोसा था कि वो टॉप 10 में जगह बना लेगी लेकिन शीर्ष स्थान हासिल करने का विश्वास नहीं था. अपनी उपलब्धि पर खुश रामायणी इस सफलता के बारे में भी बात करती हैं.

Also Read: बिहार 10th रिजल्‍ट 2022: इस बार 3 लाख से अधिक परीक्षार्थी फेल, जानें 1st, 2nd और 3rd डिवीजन के बारे में
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती रामायणी राय

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की टॉपर रामायणी राय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं. रामायणी को उनके शिक्षक ने ये जानकारी दी कि वो टॉप की है. रामायणी ने बताया कि उनके शिक्षकों और माता- पिता का इसमें बड़ा योगदान है. बताया कि माता-पिता को अपने बच्चे पर भरोसा होना जरुरी होता है. कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझपर विश्वास बनाए रखा और उसका परिणाम है कि टॉपर वो बनी.

रामायणी के पिता डॉक्टर, मां पेशे से शिक्षिका

बता दें कि रामायणी राय के पिता पेशे से डॉक्टर हैं जबकि माता एक शिक्षिका हैं. रामायणी राय के टॉप करने पर उनके घर के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर है. परिजनों ने बताया कि ये बेहद गर्व कराने वाला पल है कि उनकी बेटी ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है. इसका श्रेय वो रामायणी की मेहनत को देते हैं.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >