Uttarakhand में बड़ा हादसा, 45-50 लोगों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 6 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

‍Uttarakhand: उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास करीब 45 से 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जल्द से जल्द राहत और बचाव का निर्देश दिया है. इससे पहले उत्तरकाशी में हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कई पर्वतारोही के मारे जाने की खबर है.

‍Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है. यहां पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास करीब 45 से 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है.  जानकारी के मुताबिक खाई काफी गहरी है. वहीं, रात में अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य में और मुश्किलें आ सकती हैं.

वहीं, हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई है. अब तक 6 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा जा चुका है. बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है.

सीएम धामी ने जताया दुख: घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने बताया कि करीब 45 लोग बस में सवार थे. बस गहरी खाई में गिर गई है. धामी ने कहा कि इलाके के अधिकारियों से उन्होंने बात की है. और जल्द से जल्द राहत और बचाव शुरू करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर टीमें रवाना कर दी गई है. उन्होंने बताया कि मौके पर ग्रामीणों की ओर से भी बचाव कार्य किया जा रहा है.

उत्तरकाशी में हिमस्खलन कई पर्वतारोही की मौत: गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी एक बड़ा हादसा हुआ है. द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 पर्वतारोही फंस गए है. हादसे में कई लोगों की मौत की भी खबर आ रही है. हालांकि घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Also Read: Delhi LG vs Kejriwal govt: दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी में अनियमितता की जांच के आदेश, बिफरे केजरीवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >