गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, एक की मौत, कई युवकों के दबे होने की आशंका

गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा हो जाने की वजह से एक युवक की मौत हो गयी. युवक कोयला खदान में दब गया. सीसीएल कोलियरी इलाके के ओपेन कास्ट माइंस में यह घटना हुई है. कई और युवकों के दबे होने की सूचना है.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा. गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा हो जाने की वजह से एक युवक की मौत हो गयी. युवक कोयला खदान में दब गया. सीसीएल कोलियरी इलाके के ओपेन कास्ट माइंस में यह घटना हुई है. कई और युवकों के दबे होने की सूचना है. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची. सीसीएल कोलियरी इलाके के ओपेन कास्ट से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी की जाती है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >