पाइरेसी करने वाले शैतान… टिकट खरीद कर, Bholaa फिल्म के लीक होने पर अजय देवगन का आया रिएक्शन

Ajay Devgn On Bholaa Online Leak: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भोला’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हालांकि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही भोला ऑनलाइन लीक हो गई है. अब अजय देवगन का इसपर रिएक्शन आया है.

Ajay Devgn On Bholaa Online Leak: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर जो रिएक्शन सामने आ रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि अजय द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 2019 तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है. हालांकि भोला रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. अब अजय देवगन ने पाइरेसी को लेकर बात की है.

भोला लीक होने पर अजय देवगन का आया रिएक्शन

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भोला में तब्बू और दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बीते दिनों एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर आस्क भोला सेशन रखा. जिसमें एक फैन ने पूछा, “कुछ शब्द #भोला स्टाइल में उन लोगों के लिए जो पायरेसी करते हैं @ajaydevgn #AskBholaa!!!” इसपर अजय ने जवाब दिया, “पाइरेसी करने वाले शैतान नहीं, टिकट खरीद कर मूवी देखने वाले चट्टान बनो!” इस बात का फैंस पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”जरूर एक फिल्म बनने में काफी मेहनत लगती है…तो इसे कॉपी या रिकॉर्ड करना क्राइम है, इसे टिकट लेकर ही देखनी चाहिए”.


इस साइट पर फ्री में देख सकते हैं ‘भोला’

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है और इंटरनेट पर अपलोड कर दी गई है. कुछ ऐसे पाइरेटेड वेबसाइट है, जो लोगों को इसे डाउनलोड करने का फ्री में ऑप्शन दे रहे है. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है. साइट Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockers, 123movies, Ibomma पर ये फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. ऐसे में फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकती है. देखना होगा कि मेकर्स इसके खिलाफ क्या कदम उठाते है.

Also Read: Bholaa में ‘गब्बर सिंह’ लगते हैं अभिषेक बच्चन, एक हाथ से लेंगे बदला, KRK ने अजय देवगन की फिल्म का उड़ाया मजाक
इमोशनल कर देगी भोला की कहानी

भोला की कहानी एक पिता की है, जो दस साल बाद जेल से रिहा होकर अपनी बेटी से मिलने जा रहा है, जो कि एक अनाथालय में है, लेकिन कहानी में कुछ ऐसे मोड आ जाते हैं कि ड्रग माफिया का गिरोह उसके राह का रोड़ा बन जाता है. भोला की राह मुश्किलों से भरी है. उसकी राह में अड़चनें है और हर पल उसका सामना मौत से होता है. क्या वह ड्रग माफिया के गिरोह को उनके अंजाम तक पहुंचा पाएगा. यही आगे की कहानी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >