Heartbreak झेल चुकी हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां! किसी को प्यार में मिला धोखा, तो किसी की टूट गई शादी

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री के अफेयर्स के चर्चे भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिनका 'हार्टब्रेक' हुआ है. कई ने तो सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर कई बातें भी की.

बॉलीवुड हो या कोई भी फिल्म इंडस्ट्री, अक्सर कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के हार्टब्रेक के किस्से हमें सुनने को मिलते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री भी कुछ ऐसी कहानियों से भरी पड़ी है. यहां ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी लव लाइफ बेहद ही दुखभरी है. इनमें से कुछ को प्यार में धोखा मिला है तो कुछ के रिश्ते शादी के बाद टूटे हैं.

भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी ग्लैमरस अदाओं से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. श्वेता ने कई बड़े सीरियल्स में काम किया है.

ये एक्ट्रेस यूं तो हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लिए नजर आती है, लेकिन असल जिंदगी में उनका भी कई बार दिल टूटा है. अभिनेत्री ने दो बार शादी की थी, लेकिन दोनों ही बार रिश्ता टूट गया. अब अभिनेत्री अपने पहले पति से हुई बेटी पलक और दूसरे पति से हुए बेटे के साथ मुंबई में रहती है.

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अंजना सिंह और सुपरस्टार यश कुमार एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार कर बैठे थे और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में भी बंधे, लेकिन बाद में यश कुमार को एक्ट्रेस निधि झा से प्यार हो गया और उन्होंने अंजना सिंह को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली.

अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में आता है. एक समय था जब उनके और पवन सिंह के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थी.

ये दोनों अक्सर हर जगह एक साथ नजर आते थे, लेकिन पवन सिंह ने अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली जिसके बाद अक्षरा के डिप्रेशन का शिकार हो गई थी. ब्रेकअप के कुछ समय बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे.

पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बेहद ही सफल एक्ट्रेस हैं. उन्होंने भोजपुरी के अलावा तेलुगु, मराठी एवं कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है.

पाखी ने अपने करियर के पीक समय पर उमेश हेगड़े से शादी की थी लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हो पाई और उन दोनों का रिश्ता टूट गया. एक्ट्रेस अब अपनी दो बेटियों के साथ मुंबई में रहती हैं.

Also Read: पवन सिंह का विवादों से रहा है गहरा नाता, गाने में अपशब्द से लेकर मारपीट करने तक, लग चुके हैं कई बड़े आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >