भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का जबरदस्त डांस देख फैंस बोले- आग लगा दिया, वायरल हो रहा वीडियो

Monalisa- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस से जुड़ी रहती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों जबरदस्त डांस कर रहे थे. अब उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब का डांस कर रही है. ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां हासिल कर रहा है.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस से जुड़ी रहती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों जबरदस्त डांस कर रहे थे. अब उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गजब का डांस कर रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां हासिल कर रहा है.

Also Read: Monalisa की तारीफ में पति विक्रांत ने बोला ‘ये जवानी है दीवानी’ का रोमांटिक डायलॉग, तो शरमा गईं एक्ट्रेस

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो बिदांस होकर डांस कर रही है. एक्ट्रेस वीडियो में जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. वहीं, फैंस इस वीडियो को खूब लाइक एंड शेयर कर रहे है. अब तक इस वीडियो को 235,503 व्यूज मिल चुके है. एक यूजर ने कमेंट किया, आग लगा दिया डांस से आपने. एक और यूजर ने लिखा, कमाल का डांस करती है आप. वहीं, बहुत सारे यूजर्स ने इस पर हार्ट इमोजी भी बनाया.

इसस पहले मोनालिसा ने अपने पति के साथ डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था. मोनालिसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी मजेदार दिया था. एक्ट्रेस ने लिखा था, ”हमारी क्वारंटाइन लाइफ.’ वहीं, फैंस को वीडियो में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री खूब पसन्द आई थी. कमेंट कर फैन्स ने दोनों के डांस की जमकर तारीफ भी की थी.

इससे पहले भी मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ फनी विडियो शेयर किया था. व‍ह अपने पति से पूछती हैं- आपके जीवन की सबसे बड़ी प्रॉब्‍लम क्‍या है ?? बस मुझे ही देखे जा रहे हो, कुछ बताते क्‍यों नहीं…’ फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यू‍जर ने लिखा- मैम, सर बता रहे हैं कि आप ही उनकी जिंदगी की प्रॉब्‍लम है.’

गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >