Bhojpuri Song: लॉकडाउन में रिलीज हुआ Akshara Singh का ‘ऐ चंदा’ गाना, पति की याद में बहा रही आंसू

Akshara Singh ने अपना एक धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ऐ चंदा’ रिलीज किया है. यूट्यूब पर आते ही यह गाना वायरल हो गया है.

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में छाईं हुईं हैं. उनके हर गाने के प्रति दर्शकों के बीच गजब की दिवानगी देखने को मिल रही है. अब अक्षरा अपने सिंगिंग टैलेंट से भी फैंस को रिझा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ऐ चंदा’ रिलीज किया है. यूट्यूब पर आते ही यह गाना वायरल हो गया है.

दरअसल यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं. गाने के जरिये अक्षरा उन्हीं को याद कर रही है. यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. गाना ‘ऐ चंदा’ को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है. इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह बच्चा जी ने दिया है. डिजिटल हेड विक्की यादव हैं.

लॉकडाउन के दौर में रिलीज किए गए अक्षरा के इस गाने को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने ये गाना लॉकडाउन में अपने घर वालों से दूर दूसरे जगहों पर फंसे हुए लोगों को समर्पित किया है. अक्षरा कहती हैं कि मेरा यह गाना लॉक डाउन में लोगों का मनोरंजन करेगी.

अक्षरा ने कहा इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गयी थी. लॉकडाउन की वजह से इस गाने को रिलीज करने में थोड़ा लेट हुआ. लेकिन मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आयेगी. लोग घरों में अपने परिवार के साथ मिलकर इसे इंजॉय कर पायेंगे और ये समझ पायेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अच्छी चीजों का निर्माण होता है. वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि आज कल है, तो कल आज होगा, इसलिए अपने घरों रहें. सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें.

Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आग

वहीं, इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना ‘तबाह कइलू गोरी’ यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है. इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी हॉट अदाओं से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. इस गाने को यट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ का है. एक्टिंग के साथ-साथ पवन सिंह ने गाने को गाया भी है. इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं. फिल्म ‘त्रिदेव’ में पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, नेहा श्री और गोलू मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे हैं जबकि प्रोडूयसर अरविंद चौबे और पप्पू हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >