Bheed BO Collection Day 3: राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, वीकेंड पर कमाए इतने लाख

Bheed BO Collection Day 3: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म वीकेंड पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. सिनेमाहॉल के बाहर न के बराबर दर्शक थे. आईये जानते हैं तीसरे दिन भीड़ ने कितनी कमाई की है.

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर-स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म ‘भीड़’ दर्शकों पर कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रही है. फिल्म मुश्किल से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. कुल मिलाकर देखें तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 24 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ‘भीड़’ को रिलीज से पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने “भारत-विरोधी” करार दिया था. भीड़ उन प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर प्रकाश डालती है, जो पहले कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शहरों से अपने गृहनगर वापस चले गए थे.

भीड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भीड़‘ एक सामाजिक नाटक है, जिसमें दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म की पहले दिन खराब शुरुआत देखी गई थी, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर ये दर्शकों को इम्प्रेस कर पाएगी. हालांकि शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे दिन 70 लाख की कमाई की, इस प्रकार टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये तक ले गई. इस बीच, रविवार, 26 मार्च को भीड में कुल 8.23 प्रतिशत हिंदी की ऑक्यूपेंसी थी.

भीड़ फिल्म के बारे में

बता दें कि भीड़ को हॉलीवुड रिलीज जॉन विक से कड़ी टक्कर मिली है. जॉन विक: अध्याय 4 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यहां तक कि मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे और तू झूठी मैं मक्कार, जो पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी, वो भी भीड़ से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक अनुभव ने साझा किया था, “भीड़ सबसे खतरनाक समय की कहानी है, जिसने मानवता के लिए सब कुछ बदल दिया. फिल्म को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के लॉकडाउन के दौरान सामाजिक असमानता के दृश्य कैसे थे. 1947 के भारत विभाजन के दौरान लोगों ने जो कुछ झेला था, उससे काफी मिलता-जुलता है. यह कहानी उन लोगों की है, जिनका जीवन एक झटके में बदल गया और उनके जीवन के रंग तब खो गए, जब देश के भीतर सीमा खींची गई थी.

Also Read: Bheed BO Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म फैंस को इम्प्रेस करने में रही नाकाम, पहले ही दिन हुआ बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >