WB News : बंगाल में रसगुल्ला दिवस पर बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

1 / 1
WB News : बंगाल में रसगुल्ला दिवस पर बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़
फुल स्क्रीन में देखें

WB News : बंगाल में रसगुल्ला दिवस पर बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

हर साल बंगाल के मशहूर मिठाई व्यवसायियों द्वारा रसगुल्ला दिवस अलग से मनाया जाता है.मेले का भी आयोजन किया जाता है. इस साल इसी दिन भाईफोटा है. इसलिए दुकान में भीड़ होना सामान्य बात है.

कोलकाता, रंजन माईती : पश्चिम बंगाल में 14 नवंबर को रसगुल्ला दिवस का पालन किया जाता है. इस दिन 2017 में कानूनी लड़ाई के बाद बंगाल के रसगुल्ला को भौगोलिक संकेत या जीआई खिताब मिला था.

हर साल बंगाल के मशहूर मिठाई व्यवसायियों द्वारा रसगुल्ला दिवस अलग से मनाया जाता है.मेले का भी आयोजन किया जाता है. इस साल इसी दिन भाईफोटा है.

कई लोग इस उत्सव को मनाते हैं. इसलिए दुकान में भीड़ होना सामान्य बात है. उनसे अलग रसगुल्ला दिवस मनाना मुश्किल है.

इसलिए आज व्यवसायी रसगुल्ला दिवस और भाईफोटा एक साथ मना रहें है. मिठाई की दुकानों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है.

मिठाई विक्रेता और राज्य मिष्ठान विक्रेता संघ के सदस्य संजय जाना ने बताया कि रसगुल्ला और अन्य स्वादिष्ट मिठाइयां लोगों में वितरित किया जा रहा है.

रसगुल्ला, संदेश, भाईफाेटा लिखा संदेश मिठाई, रसमलाई समेत करीब 25से 30 तरह की मिठाइयां तैयार की गई हैं.

तमलुक में दीपक की तरह मिठाईयां तैयार की गई है जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है.

खास मिठाईयों को लेने के लिये लोगों की भीड एकत्र हो रही है.

कोलकाता समेत जगह-जगह पर रसगुल्ला दिवस का पालन काफी धूमधाम से किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >