Bengal News : 10 दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Bengal News in Hindi: 10 दिन से लापता युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक भैरव दत्ता लेन का रहनेवाला था. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और शव को सड़क पर रख कर ही प्रदर्शन जारी किया। मौके पर पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने पर प्रदर्शन खत्म किया गया. शव के पास से राहुल का आधार कार्ड व एटीएम कार्ड भी मिला है.

हावड़ा: 10 दिन से लापता एक युवक का डायमंड हार्बर से शव बरामद किया गया है. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गयी है. इस घटना में गोलाबाड़ी पुलिस पर लापारवाही के आरोप लगे हैं. इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को उड़ियापाड़ा मोड़ पर रख कर प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने पर प्रदर्शन खत्म किया गया.

मृत युवक का नाम राहुल साह (24) था. वह गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत भैरव दत्ता लेन का रहनेवाला था. मृतक का भाई चंदन साह ने बताया कि राहुल एक निजी कंपनी में काम करता था. 12 मार्च की शाम को वह घर से निकला था, लेकिन देर रात हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा, तो घरवालों ने उसकी खोज-खबर लेनी शुरू की. राहुल का मोबाइल भी बंद आ रहा था.

घरवालों ने उसी दिन रात गोलाबाड़ी थाने में राहुल के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. परिजनों का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को राहुल के बारे में कुछ भी पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस से सूचना मिली की डायमंड हार्बर में तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ है.

शव के पास से राहुल का आधार कार्ड व एटीएम कार्ड भी मिला है. रविवार तड़के परिजन डायमंड हार्बर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की. सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद रविवार की शाम शव को घर लाया गया. पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर आक्रोशित परिजनों ने शव को उड़ियापाड़ा मोड़ पर रखकर प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन हटाया गया. परिजनों ने गोलाबाड़ी थाने में युवक की हत्या करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: मतुआ समुदाय के इस बड़े नेता ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा, वोट देने को लेकर कही ये बात

Posted by- Aditi Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >