बंगाल चुनाव 2021 LIVE: नंदीग्राम में चुनाव के बीच पीएम मोदी का उलूबेड़िया रैली में पीएम मोदी का सवाल – क्या दीदी एक और सीट से पर्चा भरेंगी?
Copied link
पीएम मोदी LIVE रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: बंगाल में दूसरे चरण में पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना के 30 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. वहीं दक्षिण 24 परगना के जयनगर के बाद पीएम मोदी अब उलूबेड़िया में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने इस दौरान कहा कि नंदीग्राम के लोगों ने ममता दीदी को मुक्त कर दिया है और लोगों को बंगाल से कटमनी की सरकार मुक्त करने की ख्वाब को भी पूरा कर दिया है. इससे पहले जयनगर में पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी कूल कूल नहीं शूल पार्टी है. प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि बंगाल में जनता अपना मत बना चुकी है. इधर, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज पूरे दिन नंदीग्राम (Nandigram) में ही हैं. नंदीग्राम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है. Bengal assembly election 2021 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
9:54 PM. 1 Apr 219:54 PM. 1 Apr
दीदी एक और सीट से पर्चा भर सकती हैं- पीएम
उलूबेड़िया की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि नंदीग्राम सीट से ममता दीदी चुनाव हार रही हैं. पीएम ने इसी के साथ जिक्र किया कि दीदी एक और सीट से पर्चा भर सकती है. पीएम ने कहा कि दीदी को ही इस अफवाह पर बोलना चाहिए.
9:54 PM. 1 Apr 219:54 PM. 1 Apr
बंगाल से दीदी की विदाई तय- पीएम
पीएम ने इस दौरान कहा कि नंदीग्राम के लोगों ने ममता दीदी को मुक्त कर दिया है और लोगों को बंगाल से कटमनी की सरकार मुक्त करने की ख्वाब को भी पूरा कर दिया है.
8:50 PM. 1 Apr 218:50 PM. 1 Apr
पीएम ने कहा
नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही 2 मई को बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, तुरंत ही पीएम किसान योजना का लाभ आप तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बंगाल के प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 18,000 रू सीधे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
दीदी बंगाल के लोगों को भूल गई- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी की समस्या क्या है, वो ये पूरा क्षेत्र जानता है, ये सुंदरबन का इलाका जानता है। घुसपैठियों को खुश करने के लिए दीदी बंगाल के लोगों को भूल गईं. यहां उन्नयन के नाम पर उन्होंने 10 साल में क्या किया, इसका ठोस जवाब दीदी के पास है नहीं.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
दीदी के फैसले बंगाल की राजनीति का ओपिनियन पोल भी बन गया- पीएम
जयनगर की रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय में दीदी के फैसले बंगाल की राजनीति का ओपिनियन पोल भी बन गया है और एग्जिट पोल भी बन गया है. दीदी का हर एक्शन देख लीजिए, सब स्पष्ट नजर आता है.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
पीएम ने कहा
दक्षिण 24 परगना के जयनगर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो चुका है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि टीएमसी कूल कूल नहीं शूल पार्टी है. प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि बंगाल में जनता अपना मत बना चुकी है.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
जयनगर में कुछ देर बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई है.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी बंगाल पहुंच जाएंगे.
अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी बंगाल पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम उलबेड़िया में भी जनसभा करेंगे.
8:41 PM. 1 Apr 218:41 PM. 1 Apr
मोदी और ममता के मुखौटों की मांग बढ़ी
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. दोनों नेताओं के मुखौटों की बिक्री ने अब मालदा के फुटपाथों पर कुछ व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. क्योंकि, विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मुखौटे बेचने की मांग लगातार बढ़ रही है.
6:54 PM. 1 Apr 216:54 PM. 1 Apr
बीजेपी कैंडिडेट पर हमला
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को चल रहे दूसरे चरण के मतदान के दौरान केशपुर बीजेपी उम्मीदवार पर भी हमला हुआ है,.भाजपा के उम्मीदवार प्रितीश रंजन कोनार पर हमला किया गया है.
Bengal Election Second Phase: शुभेंदु अधिकारी ने वोट डालने के बाद ममता बनर्जी को बोला- 66 साल की आंटी, नंदीग्राम में जारी है संग्राम
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी मध्य हावड़ा से भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. श्री तिवारी ने संजय सिंह के समर्थन में हावड़ा मैदान इलाके में रोड शो किया. इस दौरान श्री तिवारी ने कहा कि मध्य हावड़ा के लोगों का उत्साह, इस बात पर परिचय देता है कि दो मई को बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है
5:48 PM. 1 Apr 215:48 PM. 1 Apr
पीएम मोदी की रैली
बंगाल में दूसरे चरण में पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना के 30 सीटों के लिए मतदान जारी है. वहीं आज तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जयनगर और उलबेड़िया आएंगे
मुख्य बातें