बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन पर पीएम मोदी की भविष्यवाणी- दोनों मिलकर बनाएंगे कॉमरेड कांग्रेस पार्टी

बंगाल चुनाव 2021 |अमित शाह-ममता बनर्जी की रैली |मिथुन चक्रवर्ती रोड शो : तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी घमासान तेज हो गई है. उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के तृणमूल कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. ममता ने कहा कि छात्रों को टीएमसी की सरकार बिना गारंटी के10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देगी. ममता की रैली से पहले अमित शाह ने अपने संबोधन में टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन तय है. इधर, युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना में चार रैली को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि टीएमसी ने आने वाले दिनों में ममता और अभिषेक की रैली संख्या में इजाफा करने पर विचार कर रही है. बंगाल चुनाव की हर लेटेस्ट खबर जानने के लिए पेज पर बने रहिए..

कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज

पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तस्वीर हर किसी के लिए स्पष्ट है. चुनाव के बाद चुनाव, कांग्रेस और लेफ्ट करीब हो रहे हैं. इस तरह की निकटता के बाद तार्किक कदम एक पूर्ण विलय है. वे नई पार्टी को बुला सकते हैं – सीसीपी (कॉमरेड कांग्रेस पार्टी).

सौगत राय ने केंद्रीय बलों पर लगाया हिंसा का आरोप

टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल के लोगों पर केंद्रीय बलों द्वारा हिंसा की निंदा करते हैं, अगर चुनाव आयोग स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकता है तो हमें एक आंदोलन शुरू करना होगा। चुनाव आयोग और केंद्रीय बल हिंसा की घटनाओं को नियंत्रित नहीं कर सके.

6 अप्रैल को हुगली में रोड शो करेंगे अमित शाह

पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले हुगली में रोड शो करेंगे.

आरामबाग में रोड शो कर रहे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह इस वक्त आरामबाग में रोड शो कर रहे हैं. रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी है. जय श्री राम के नारे लग रहे हैं. रोड में अमित शाह ने बीजेपी की जीत का दावा किया है.

बीजेपी से चुनाव आयोग से ममता बनर्जी की शिकायत

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पश्चिम बंगाल के पास सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. बीजेपी का आरोप है कि हुगली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी समर्थकों को धमकाया है.

बारुईपुर में अमित शाह का रोड शो

बारुईपुर में अमित शाह के रोड शो में गूंज रहा जय जय श्री राम

ममता ने कहा

एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में हैदराबादी ठग और फुरफुरा शरीफ का एक वाचाल लड़का बीजेपी से पैसा खाकर वोटकटवा बना हुआ है. जनता इनसे सतर्क रहें.

अमित शाह ने जीत को लेकर बड़ा दावा किया है

अमित शाह ने बंगाल में जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में पहले दो चरण के जिन साठ सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें बीजेपी को 50 सीट पर जीत मिल रही है. उन्होंने आगे कहा कि नंदीग्राम सीट से ममता दीदी हार रही हैं.

ममता की हिदायत

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में हम शांति से चुनाव चाहते हैं, इसे कमजोरी न समझा जाए. ममता ने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद गुंडों को पाताल से ढूंढ कर ले आएंगे.

ममता का आरोप

ममता बनर्जी ने सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवानों पर बड़ा आरोप लगाया है. ममता ने कहा कि केंद्रीय बल के जवान तांडव कर रहे हैं और ये तांडव केंद्रीय गृहमंत्री करवा रहे हैं. ममता ने कहा कि अगर ये जवान नहीं मानें तो बंगाल की महिला इनके खिलाफ मोर्चा खोलेगी.

शाह ने कहा

अलीपुरदुआर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा हुई है, आप एक बार नरेन्द्र मोदी जी को मौका दो, उत्तर बंगाल से इस राजनीतिक हिंसा को भाजपा हमेशा के लिए समाप्त कर देगी.

नंदीग्राम में दीदी की हार तय- अमित शाह

अलीपुरद्वार में अमित शाह ने कहा कि कल नंदीग्राम में तय हो गया है कि वहां दीदी चुनाव 2021 हार रही हैं. बाद में उनके सलाहकार गए कि दीदी कहां से लडोगी. उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल के अलावा कहीं से भी लड़ा दो, उत्तर बंगाल वाले मुझे नहीं जीताने वाले.

अमित शाह ने कहा

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि उत्तर बंगाल में सरकार एम्स बनाएगी. अमित शाह ने कहा कि बंगाल में महिलाओं को फ्री बस सुविधा उपलब्ध कराएगी.

अमित शाह की जनसभा

अमित शाह आज अलीपुरद्वार में एक रैली को संबोधित करेंगे. अमित शाह रोड के माध्यम से सभा स्थल पहुंचेंगे. यहां से अमित शाह सीधे दक्षिम 24 परगना जाएंगे.

मिथुन का रोड शो

एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो हुगली में शुरू हो गया है. मिथुन बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं. मिथुन लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

नंदीग्राम से रवाना हुई ममता बनर्जी

ममता बनर्जी आज नंदीग्राम के अस्थाई निवास छोड़ दी हैं. नंदीग्राम से वे सीधा उत्तर बंगाल के लिए रवाना हुई हैं. ममता यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगी.

मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

आज मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो है. मिथुन चक्रवर्ती हूगली में बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में रोड शो करेंगे. मिथुन चक्रवर्ती लगातार बीजेपी के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं.

अमित शाह की तीन सभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज तीन सभा है. शाह उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना में सभा करेंगे. शाह हूगली में एक रोड शो में भी भाग लेंगे.

Also Read: WB Chunav 2021 : वोटिंग के दिन PM Modi की रैली पर बवाल, ममता बनर्जी के बाद अब यशवंत सिन्हा ने उठाया सवाल ममता बनर्जी की चार सभा

ममता बनर्जी आज उत्तर बंगाल में चार सभा करेंगी. ममता बनर्जी की पार्टी को लोकसभा चुनाव में यहां से झटका मिला था. बताया जा रहा है कि टीएमसी इस क्षेत्र में वापसी करने की कोशिश में है.

अणुव्रत मंडल ने कहा

उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी गौतम चौधरी के समर्थन में बाबूडांगा में अणुव्रत मंडल ने कहा कि हमारे राज्य की जो मुख्यमंत्री हैं, उनके जैसा मुख्यमंत्री किसी अन्य प्रदेश को नसीब नहीं हुआ, वह जो कहती हैं उसे करती हैं. वह बीरभूम के एक गरीब ब्राह्मण परिवार की बेटी हैं. उन्होंने अपना जीवन संघर्ष के बीच बिताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >