Bengal Chunav 2021 : बर्दवान में माटी उत्सव के जरिए सीएम ममता बनर्जी कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

Bengal Chunav 2021 : पानागढ़ (मुकेश तिवारी) : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मंगलवार को बर्दवान कालना रोड स्थित इलाके में माटी उत्सव का उद्घाटन करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री एक सार्वजनिक सभा में भी भाग लेंगी. इसके जरिए वे पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरेंगी. पूर्व बर्दवान तृणमूल जिला अध्यक्ष और राज्य मंत्री स्वपन देबनाथ, जिला परिषद अध्यक्ष और राज्य तृणमूल अध्यक्ष ने तैयारियों का निरीक्षण किया.

कालना के बैद्यपुर रामकृष्ण विद्यापीठ स्कूल के मैदान में बनाए जा रहे मंच और हेलीपैड का जायजा भी किया गया. प्रवक्ता देबू टुडू, कालना 2 के ब्लॉक अध्यक्ष प्रणब रॉय और अन्य उपस्थित थे. इस दौरान हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर ड्रिल भी हुई.

Also Read: सोशल मीडिया पर VIDEO अपलोड करने के लिए 5 दोस्तों का खतरनाक स्टंट, एक गंगा में समाया

मंत्री स्वपन देबनाथ और तृणमूल प्रवक्ता देबू टुडू ने कहा कि रैली के लिए दो मंच बनाए गए हैं. एक में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी बोलेंगी. दूसरे में जिला पदाधिकारी, शहर के प्रशासक और जिला नेता मौजूद रहेंगे. नेताओं का दावा है कि यहां रिकॉर्ड भीड़ उपस्थित होगी. इस सभा मंच से मुख्यमंत्री राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दे सकती हैं.

Also Read: West Bengal Election 2021 Breaking News: मुर्शिदाबाद में भाजपा के रथ का रूट बदला, आज तारापीठ और झारग्राम से परिवर्तन रथ को रवाना करेंगे जेपी नड्डा

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >