Assembly Election 2021 LIVE Rally : खेला होबे से बंगाल की जनता नहीं डरती हैं, अमित शाह ने ममता पर किया वार
Copied link
Bengal Election Live rally today : मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने झरग्राम, कूचबिहार, डायमंड हॉर्बर सहित कई जिलों के अधिकारियों का तबादला किया है.
इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरुलिया की रैली में कहा कि चुनाव के दिन एक भी गुंडे आपको नहीं दिखेंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बंगाल के चुनावी समर में अब मिथुन चक्रवर्ती भी कूद पड़े हैं. मिथुन बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में बांकुड़ा में रोड शो कर रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी ने अंतिम दिन प्रचार अभियान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इधर, दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम केयर फंड (PM Cares Fund) का हिसाब पहले देना चाहिए. West Bengal Vidhan sabha Election 2021 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिए…
9:09 PM. 25 Mar 219:09 PM. 25 Mar
राजनाथ का वार
ममता बनर्जी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने निशाना साधा है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार आने पर घोटालेबाजों को जेल में डाला जाएगा. राजनाथ ने आगे कहा कि ममता दीदी अब आपकी दादागिरी नहीं चलेगी.
9:09 PM. 25 Mar 219:09 PM. 25 Mar
खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या- अमित शाह का सवाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अरे दीदी आप हमें क्या डराती हो, खेला होबे से हम डर जाएंगे क्या.दीदी आपको मालूम नहीं है, बंगाल का छोटा बच्चा भी फुटबॉल खेलता है, आपके ‘खेला होबे’ से कोई नहीं डरता.
9:09 PM. 25 Mar 219:09 PM. 25 Mar
राजनाथ सिंह ने कहा..
राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में हमारे 150-200 कार्यकर्ता मारे गए हैं. राज्य में रोज टीवी पर दिखाया जाता है कि बम बनाया जा रहा है. सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर क्राइम पर कंट्रोल किया जाएगा.
9:09 PM. 25 Mar 219:09 PM. 25 Mar
इन पर कार्रवाई
मतदान से दो दिन पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने एडीजी (वेस्टर्न जोन) संजय सिंह, कोलकाता पुलिस डीसी (साउथ) सुधीर निलकांतम, कूचबिहार के एसपी के.कानन, डायमंड हॉर्बर के एसपी अभिजीत बनर्जी, झारग्राम के डीएम (डीईओ) आइशा रानी को हटाया गया है.
7:35 PM. 25 Mar 217:35 PM. 25 Mar
चैतन्य महाप्रभु की धरती में अब बम के धमाके सुनाई देते हैं: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस बंगाल की धरती पर चैतन्य महाप्रभु का वचन सुनाई देता था आज इस धरती पर बम के धमाके सुनाई देते हैं. आज बंगाल की कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से धवस्त हो चुकी है.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा है – अमित शाह
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने 250 BPO के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है. हर घर मे 5 साल में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी. शाह ने आगे कहा कि आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है. हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा
अमित शाह ने कहा कि यहां पहले वामपंथियों ने उद्योग स्थापित नहीं होने दिए, उसके बाद दीदी ने यहां से उद्योगों को भगाने का काम किया. टीएमसी हो या वामपंथी, ये रोजगार नहीं दे सकते. रोजगार चाहिए, तो यहां एनडीए की सरकार बनाइए.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
अमित शाह ने कहा
पुरुलिया के बाघमुंडी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी की सरकार रोजगार नहीं दे सकती है. अमित शाह ने कहा कि आजसू के कैंडिडेट को आप सभी लोग मिलकर जिताएं.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
योगी ने कहा
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता दीदी अब भगवा कपड़े से घबराने लगी है. उन्होंने कहा कि 35 दिन बाद टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू
योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हो गया है. यूपी के सीएम चंद्रकोना में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. योगी ने अपने संबोधन में भगवान राम, भगवान कृष्ण का जिक्र किया.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
योगी की रैली
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रूद्र नगर, जयंती खेजुरी डांगा मैदान और नंदीग्राम तेखाली बाजार मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. नंदीग्राम में योगी के साथ शुभेंदु अधिकारी भी होंगे.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
मिथुन ने कहा
सालतोरा में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के द्वारा भाजपा उम्मीदवार चंदना बाउरी के समर्थन के रोड शो किया गया. यह रोड शो सालतोरा के लेड रोड से बीडीओ कार्यालय तक चला ,श्री चक्रवर्ती का कहना कि हम लोगों का एक ही मकसद है गरीबो का हक दिलाना. रोड शो में बांकुडा सांसद डॉ सुभाष सरकार व अन्य नेता उपस्थित रहे .
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
बीजेपी के प्रवक्ता सांबित प्रवक्ता ने कहा
बीजेपी के प्रवक्ता सांबित प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल में तुष्टिकरम की राजनीति की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस राजनीति के कारण बंगाल में विकास पीछे है. पात्रा ने ममता के चंडीपाठ करने पर भी सवाल उठाया.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
ममता ने कहा
ममता बनर्जी ने कहा कि अम्फान तूफान आया तो बीजेपी के लोग आपकी सहायता के लिए नहीं थी. ममता ने कहा कि टीएमसी की सरकार बनाइए, सभी लोगों को घर पर ही राशन पहुंचेगा.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
सर्वे पर बोली ममता
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि न्यूज चैनल में चलाया रहा है कि बंगाल में बीजेपी को 175 सीट आ रही है, मैं कह रही हूं पहले 75 लाओ, फिर बात करना.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
पवार करेंगे प्रचार
हेमंत सोरेन के बाद अब शरद पवार ममता बनर्जी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. शरद पवार एक अप्रैल को बंगाल आएंगे. पवार यहां रैली को भी संबोधित करेंगे
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
पुरकायस्थ ईडी दफ्तर पहुंचे
पूर्व सुरक्षा सलाहकार सुरजीत पुरकायस्थ ईडी दफ्तर पहुंचे है. सुरजीत पुरकायस्थ को शारदा चिटफंड मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
पीएम मोदी दें हिसाब
पाथोरप्रतीमा में एक रैली कओ संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी पहले बताएं कि पीएम केयर फंड का पैसा कहां है? ममता ने कहा कि क्या मैं चोर हूं, क्या मैंने पैसा खाया है? उन्होंने बीजेपी को हिसाब देने के लिए कही है.
6:33 PM. 25 Mar 216:33 PM. 25 Mar
अमित शाह और अभिषेक बनर्जी आमने सामने
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी आज बाघमुंडी में आमने सामने होंगे. अमित शाह 11.30 बजे बाघमुंडी में रैली करेंगे. वहीं अभिषेक भी यहां टीेएमसी कैंडिडेट के पक्ष में प्रचार करेंगे.
Bengal Chunav 2021 : वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, SC मोर्चा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म हो जाएगा. वहीं बांकुड़ा के सालतोरा में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो शुरू हो गया है. मिथुन बीजेपी कैंडिडेट चंदना बाउरी के लिए प्रचार कर रहे हैं.
4:15 PM. 25 Mar 214:15 PM. 25 Mar
राजनाथ की रैली
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बंगाल में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. राजनाथ सिंह काकद्वीप, जॉयपुर में बीजेपी कैंडिडेट के लिए प्रचार करेंगे.
4:15 PM. 25 Mar 214:15 PM. 25 Mar
ममता की रैली
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी दक्षिण 24 परगना और मेदिनीपुर में चुनावी रैली करेंगी. वहीं् अभिषेक बनर्जी पुरुलिया के बाघमुंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
4:15 PM. 25 Mar 214:15 PM. 25 Mar
सालतोरा पहुंचे मिथुन
बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बांकुड़ा के सालतोरा पहुंच गए हैं. वे वहां पर रोड शो करेंगे. मिथुन के साथ बीजेपी कैंडिडेट भी रहेंगे. मिथन चक्रवर्ती आज पहली बार चुनाव प्रचार अभियान करेंगे.
4:15 PM. 25 Mar 214:15 PM. 25 Mar
TMC की शिकायत
CBI और ED द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को समन भेजने के मामले में तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. तृणमूल कांग्रेस ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां चुनाव के समय में पार्टी नेताओं, उम्मीदवारों व प्रवक्ताओं को परेशान कर रही है. तृणमूल के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां पार्टी नेताओं, उम्मीदवारों व प्रवक्ताओं को इस समय ऐसे मामलों में समन जारी कर रही है, जो कम से कम पिछले पांच वर्षों से लंबित हैं,
3:14 PM. 25 Mar 213:14 PM. 25 Mar
धरतीपुत्र होगा सीएम- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि बंगाल ने पूरे भारत को ‘वन्दे मातरम’ की भावना में बांधा है और उसी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को ‘बोहिरागोतो’ (बाहरी) बता रही हैं. उन्होंने भरी सभा में एलान किया कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता में आती है तो राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल की धरती का ही होगा. पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों की भूमि है और इस धरती पर कोई भारतीय बाहरी नहीं है.
2:54 PM. 25 Mar 212:54 PM. 25 Mar
गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया प्रचार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को बेहला पश्चिम क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाते हुए वोट मांगे. इस दौरान उनके साथ बेहला पश्चिम से भाजपा की प्रत्याशी श्रावंती चटर्जी और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी थे.
2:54 PM. 25 Mar 212:54 PM. 25 Mar
अमित शाह की रैली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में बैक टू बैक चुनावी सभाएं करने वाले हैं. अमित शाह की पुरुलिया जिले के बाघमुंडी (सुबह 11.30 बजे), झारग्राम (दोपहर 1.10 बजे), तमलुक लोकसभा सीट के शांतिपुर (दोपहर 2.45 बजे) और बिष्णुपुर (शाम 6.30 बजे) में चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं. बिष्णुपुर में अमित शाह बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
मुख्य बातें
Bengal Election Live rally today : मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने झरग्राम, कूचबिहार, डायमंड हॉर्बर सहित कई जिलों के अधिकारियों का तबादला किया है.
इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरुलिया की रैली में कहा कि चुनाव के दिन एक भी गुंडे आपको नहीं दिखेंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बंगाल के चुनावी समर में अब मिथुन चक्रवर्ती भी कूद पड़े हैं. मिथुन बीजेपी कैंडिडेट के पक्ष में बांकुड़ा में रोड शो कर रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी ने अंतिम दिन प्रचार अभियान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इधर, दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम केयर फंड (PM Cares Fund) का हिसाब पहले देना चाहिए. West Bengal Vidhan sabha Election 2021 से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिए…