जहाज से टकराने के बाद बांग्लादेशी नाव हुगली नदी में डूबी

bangladeshi ship sinked in hooghly river at kolkata port. कोलकाता बंदरगाह पर एक जहाज से टकराने के बाद गुरुवार को एक बांग्लादेशी नाव हुगली नदी में डूब गयी. अधिकारियों ने बताया कि हादसा पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज के पास आकड़ा में हुआ.

कोलकाता : कोलकाता बंदरगाह पर एक जहाज से टकराने के बाद गुरुवार को एक बांग्लादेशी नाव हुगली नदी में डूब गयी. अधिकारियों ने बताया कि हादसा पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज के पास आकड़ा में हुआ.

कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने कहा कि नाव गलत दिशा में आ गयी और हमारे एक जहाज को टककर मार दी. उन्होंने बताया कि इससे जहाज भी क्षतिग्रस्त हो गया. मुखर्जी ने कहा कि हादसे के इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं.

इस घटना की खबर पाकर कोलकाता पुलिस के रिवर ट्रैफिक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम के साथ पहुंची. टीम ने डूबते बांग्लादेशी जहाज से उसके कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह एमवी ममतामयी मां नामक एक मालवाही जहाज गंगा नदी से बांग्लादेश की तरफ जा रही थी. दक्षिण 24 परगना के बजबज के पास विपरित दिशा से आ रहे पोर्ट ट्रस्ट के एक जहाज से टकरा जाने से ममतामयी मां जहाज बीच नदी में डूब गयी.

उस जहाज से बचाये गये कर्मियों ने बताया कि जहाज में जले हुए कोयले की छाई लदी होने के कारण जहाज काफी लोडेड हालत में था. दुर्घटना के समय दोनों ही जहाज तेज रफ्तार में होने के कारण लोडेड जहाज को इस दुर्घटना में काफी नुकसान पहुंचा, जिससे वह डूबने लगी.

इस दुर्घटना के बाद पोर्ट ट्रस्ट के दुर्घटनाग्रस्त जहाज को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बंदरगाह में भेज दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गंगा नदी में डूबे जहाज का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >