PHOTOS: मकर संक्रांति पर बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में किया गंगा स्नान, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

मकर संक्रांति के दिन बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में गंगा में डुबकी लगाई और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. पंडितों को दान दिया. इससे पहले उन्होंने स्वयं शिव मंदिर और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की.

साहिबगंज, अमित सिंह : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मकर संक्रांति के दिन सोमवार (15 जनवरी) को गंगा में स्नान किया. उन्होंने मुक्तेश्वरधाम शिव मंदिर की सफाई करने के बाद पूजा-अर्चना भी की.

सुबह करीब साढ़े नौ बजे साहिबगंज परिसदन से सड़क मार्ग से बाबूलाल मरांडी साहिबगंज नगर के मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर पहुंचे. मंदिर व मंदिर परिसर की अपने हाथों से सफाई की.

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इसके बाद वह ओझा टोली गंगा घाट पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई.

गंगा स्नान करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने गंगा घाट पर स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा की. उन्होंने तिल, आटा, चीनी, चावल, दाल, आलू व पैसे पुरोहित को दान में दिए.

Also Read: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोले- लोगों के दिलों में बसते हैं भगवान राम

इसके बाद भाजपा नेता ओल्ड साहिबगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और कार्यालय के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए. ज्ञात हो कि बाबूलाल मरांडी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुंचे थे.

मौके पर राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, भाजपा नेता रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, गणेश तिवारी, बाबूधन मुर्मू, धर्मेंद्र कुमार, रेणुका मुर्मू, कौशल किशोर ओझा, जयप्रकाश सिन्हा, गौतम यादव, विनोद चौधरी सहित दर्जनों भाजपा नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >