दिल्ली-मुंबई से अयोध्या जाना हो तो पकड़िए डायरेक्ट फ्लाइट, ये है श्रीराम दर्शन के लिए आने वाली उड़ान की डिटेल

Ayodhya Direct Flight Connectivity: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 जनवरी से अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है. उसके अलावा Indigo ने भी उड़ान शुरू कर दी है. 30 दिसंबर को उसकी पहली डोमेस्टिक फ्लाइट अयोध्या पहुंची.

अगर आप मुंबई, दिल्ली या अहमदाबाद में बैठे हैं और उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शनों के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप कुछ ही घंटों में वहां पहुंच सकते हैं. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया. यही नहीं अयोध्या से भी पूरे देश की Direct Flight Connectivity हो गई है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 जनवरी से अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है. उसके अलावा Indigo ने भी उड़ान शुरू कर दी है. 30 दिसंबर को उसकी पहली डोमेस्टिक फ्लाइट अयोध्या पहुंची.

Indigo का फ्लाइट शेड्यूल
Flight No. Origin Destination Frequency Effective Departure Arrival
6E 2128 Delhi Ayodhya Saturday “Jan 06 2024″ 11:55 13:15
6E 2129 Ayodhya Delhi Saturday “Jan 06 2024″ 13:45 15:00
6E 2128 Delhi Ayodhya Daily “Jan 10 2024″ 11:55 13:15
6E 2129 Ayodhya Delhi Daily “Jan 10 2024″ 13:45 15:00
6E 6375 Ahmedabad Ayodhya “Tue Thurs and Sat” “Jan 11 2024″ 9:10 11:00
6E 112 Ayodhya Ahmedabad “Tue Thurs and Sat” “Jan 11 2024″ 11:30 13:40
6E 5378 Mumbai Ayodhya Daily “Jan 15 2024″ 12:30 14:45
6E 5379 Ayodhya Mumbai Daily “Jan 15 2024″ 15:15 17:40

एयर इंडिया एक्सप्रेस का रूट चार्ट

एयर इंडिया एक्सप्रेस इन बेंगलुरु और कोलकाता से सीधी उड़ानें शुरू करेगी. यह उत्तर प्रदेश में उसका तीसरा कनेक्टिंग एयरपोर्ट है. 30 दिसंबर को ही महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन हुआ है. एयर इंडिया एक्सप्रेस नेटवर्क में वाराणसी और लखनऊ पहले से हैं जो यूपी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों से जोड़ते हैं.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir जाने का है प्लान, तो ये टूरिस्ट प्लेस भी है शानदार; देखें Photos

बेंगलुरु-अयोध्या रूट पर पहली उड़ान

बेंगलुरु-अयोध्या रूट पर पहली उड़ान 17 जनवरी 2024 को सुबह 08:05 बजे रवाना होगी, जो 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी. वापसी में यह उड़ान 15:40 बजे अयोध्या से होगी और 18:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

अयोध्या-कोलकाता रूट

एयरलाइन ने बताया है कि अयोध्या-कोलकाता रूट पर फ्लाइट 11:05 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी और 12:50 बजे कोलकाता में उतरेगी. कोलकाता से अयोध्या के लिए उड़ान 13:25 बजे होगी और 15:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

वाराणसी से शारजाह की उड़ान

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने वाराणसी-शारजाह उड़ान शुरू कर इतिहास रचा था. यह वाराणसी का पहला अंतरराष्ट्रीय रूट से जुड़ाव है. 21 उड़ानों के साप्ताहिक शेड्यूल के साथ, एयरलाइन वाराणसी को बेंगलुरु और शारजाह से जोड़ती है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से 60 साप्ताहिक उड़ानें हैं. ये उत्तर प्रदेश की राजधानी को दुबई और प्रमुख भारतीय शहरों-दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे से जोड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >