Aryan Khan News: 'ब्लू जैकेट और चेहरे पर काला मास्‍क', जेल से बाहर निकलते हुए आर्यन खान का ऐसा था रिएक्शन

Aryan Khan News: शाहरुख के घर मन्नत से कारों का काफिला निकला और 14 किमी दूर आर्थर रोड जेल पहुंचा. ये कार जेल के बाहर कुछ देर चक्‍कर काटते नजर आये.

Aryan Khan News: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने घर मन्‍नत पहुंच चुके हैं. आज सुबह साढ़े पांच बजे से आर्यन को जेल से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई. उनके बेल पेपर को सुबह जेल के बॉक्स में डाला गया. इसके बाद से ही उनके आर्थर रोड जेल से बाहर आने का इंतजार फैंस करने लगे. जेल के बाहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. जेल के बाहर फैंस खड़े नजर आये जो हाथ में बैनर लिये हुए थे.

बैनर में आर्यन और शाहरुख खान के समर्थन में कोट्स लिखे गये थे. प्रशासन ने फैंस को दूर ही रखा और जेल के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दिया. इस बीच शाहरुख के घर मन्नत से कारों का काफिला निकला और 14 किमी दूर आर्थर रोड जेल पहुंचा. ये कार जेल के बाहर कुछ देर चक्‍कर काटते नजर आये. इसके बाद किंग खान के बॉडीगार्ड रवि रेंज रोवर से बाहर निकले और जेल का रुख किया.

बॉडीगार्ड रवि जब जेल के गेट से अंदर गये तो मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. अब सभी रवि के साथ आर्यन के बाहर आने का इंतजार करने लगे. कुछ देर के बाद आर्यन खान जेल के छोटे गेट से बाहर निकले और सीधे कार में बैठ गये. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि शाहरुख खान कार में मौजूद थे या नहीं.

Also Read: Breaking News LIVE: मन्नत पहुंचे आर्यन खान, पटाखों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
कैसा था आर्यन का लुक

जेल से आर्यन खान के बाहर निकलने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह चिंतित नजर आ रहे हैं. सफेद टीशर्ट के ऊपर से ब्लू जैकेट और मुंह में काला मास्‍क लगाये आर्यन जब जेल से बाहर आये तो उन्होंने किसी से बात नहीं की. वे सीधे कार में बैठे और कार ने मन्नत का रुख कर लिया. फैंस और मीडिया मन्नत के बाहर खड़े थे. आर्यन के बाहर आने की खबर के बाद फैंस की आंखों में आंसू नजर आये.

28 दिनों बाद आर्थर रोड जेल से रिहा

आपको बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन 28 दिनों बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हुए हैं. इस बीच जेल में शाहरुख खान और गौरी खान ने उनसे मुलाकात की थी. शाहरुख जब जेल में आर्यन से मिलने पहुंचे तो वो थोड़े उदास नजर आये थे. आर्यन के बेल के लिए बहुत ताकत शाहरुख को लगानी पड़ी थी. अंतत: बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन को राहत मिली.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >