अर्जुन पुरस्कार विजेता हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार पर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि दुष्कर्म उस समय किया गया जब वह नाबालिग थी. बेंगलुरु पुलिस ने इस खिलाड़ी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

अर्जुन पुरस्कार विजेता भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरूण कुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने कड़े पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम) कानून के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब उसने उसका यौन उत्पीड़न किया था. बाइस साल की महिला ने सोमवार को अपनी शिकायत में कहा कि वह 2018 में इंस्टाग्राम के जरिए वरूण के संपर्क में आई और जब वह 17 वर्ष की थी तब इस खिलाड़ी ने शादी का वादा करके कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.

महिला ने 2018 की बताई घटना

महिला ने दावा किया कि वह 2018 में वरूण के संपर्क में आई तो 17 साल की थी. उस समय वरूण यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में ट्रेनिंग कर रहा था. वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरूण को हाल में पंजाब पुलिस में उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘महिला की शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की उचित धारा और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया है.’

Also Read: FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम की निगाहें नयी शुरुआत पर, वंदना कटारिया की वापसी

भारतीय टीम के साथ हैं वरूण

तोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की स्टैंडबाई सूची में शामिल वरूण अभी आगामी एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. भारत को अपने पहले मैच में 10 फरवरी को स्पेन का सामना करना है. ऐसी अटकलें थीं कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल वरुण फरार है लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज कर दिया. हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘वह फरार नहीं है. वह टीम के साथ भुवनेश्वर में है.’

वरूण ने 2017 में भारत के लिए किया है डेब्यू

हिमाचल प्रदेश के वरूण ने 2017 में भारत की ओर से पदार्पण किया. प्राथमिकी (एफआईआर) में महिला ने आरोप लगाया है कि वरूण ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे संपर्क किया और मिलने के लिए जोर दिया. वह मिलने के लिए मैसेज करता रहा लेकिन जब महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उसने महिला के मित्रों को उसे मुलाकात के लिए मनाने को कहा. मुलाकात करने पर वरूण ने कहा कि वह उसे पसंद करता है. वे मित्र बने रहे और धीरे-धीरे उनके बीच रिश्ता बन गया.

Also Read: FIH Pro League: रोमांचक मुकाबले में भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, टॉप पर रहकर खत्म किया अभियान

जयनगर के एक होटल में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार जुलाई 2019 में वह उसे बेंगलुरु के जयनगर के होटल में ले गया और वह नाबालिग है, यह जानते हुए भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला ने जब रोकने का प्रयास किया तो उसने शादी करने का वादा किया. एफआईआर में कहा गया, ‘उसने उस (वरूण) पर शादी के बहाने उसके साथ पांच साल के लंबे रिश्ते के दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया.’ महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल उनके पिता के निधन के बाद वरूण ने दूरी बनानी शुरू कर दी और उसके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया.

तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी

एफआईआर में कहा गया कि महिला के पिता के निधन के बाद वरूण उससे मिलने गया लेकिन इसके बाद संवाद बंद कर दिया. महिला ने कहा कि जब पिछली बार वह पुलिस के पास गई तो वरूण ने बातचीत शुरू कर दी. हालांकि शादी के लिए जोर देने पर उसने फिर दूरी बना ली. वरूण ने कथित तौर पर धमकी भी दी कि अगर उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >