कौन हैं शूरा खान, जो बनी Mrs Arbaaz Khan, ऐसे शुरू हुई कपल की लवस्टोरी, देखें वेडिंग फोटोज

1 / 1
कौन हैं शूरा खान, जो बनी Mrs Arbaaz Khan, ऐसे शुरू हुई कपल की लवस्टोरी, देखें वेडिंग फोटोज
फुल स्क्रीन में देखें

कौन हैं शूरा खान, जो बनी Mrs Arbaaz Khan, ऐसे शुरू हुई कपल की लवस्टोरी, देखें वेडिंग फोटोज

Arbaaz Khan Shura Khan Wedding: अरबाज खान ने आखिरकार मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग दूसरी बार शादी रचा ली है. कपल ने वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आइये जानते हैं कौन है मिसेज खान और कैसे शुरु हुई लवस्टोरी.

अरबाज खान और शूरा खान अब पति-पत्नी हैं. कपल ने बीते दिनों एक दूसरे संग निकाह किया. अब, एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की. जिसे देखकर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं.

निकाह के लिए अरबाज ने बेज कलर की आउटफिट चुनी. वहीं उनकी दुल्हनियां भी फ्लोरल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी. वेडिंग की फोटोज शेयर करते हुए अरबाज ने लिखा, “अपने प्रियजनों की उपस्थिति में, मैं और मेरा इस दिन से प्रेम और एकजुटता का जीवन शुरू करते हैं! हमारे विशेष दिन पर आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है!

अरबाज और मलायका अरोड़ा के बेटे अरहान खान भी शादी में मौजूद थे. इसके अलावा अरबाज के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान, हेलेन, भाई सलमान खान, सोहेल खान बेटों निर्वाण और योहान और बहन अलवीरा खान भी मौजूद थे.

ऐसा माना जाता है कि अरबाज की पहली मुलाकात शूरा से उनकी लेटेस्ट फिल्म, पटना शुक्ला पर काम करने के दौरान हुई, जिसमें रवीना मुख्य भूमिका में हैं.

इसके बाद दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे और एक दूसरे को जानने लगे. ऐसे ही कपल को कब प्यार हो गया. पता ही नहीं चला.

रवीना अरबाज को निकाह की बधाई देने वाले पहले लोगों में से थीं. उन्होंने पटना शुक्ला के सेट पर अरबाज के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में शूरा के साथ रवीना की तस्वीर भी थी.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, “बधाई हो प्यारे #अरबाजखान और @sshuraखान आप दोनों के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं. #हर्षदीपकौर #हर्षदीपकौरलाइव #अरबाज़शूरा.”

अरबाज की पहली शादी मलायका अरोड़ा से हुई थी. वे 2016 में अलग हो गए और 2017 में ऑफिशियल तौर पर तलाक हो गया. अरबाज ने कुछ साल तक जियोर्जिया एंड्रियानी को डेट किया.

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में अपने लिए एक जगह बनाई है. बॉलीवुड दिग्गजों की सुंदरता को बढ़ाने में माहिर, शूरा ने रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी जैसी हस्तियों के साथ सहयोग किया है, और इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >