Apara Ekadashi 2023 Date: इस दिन रखा जाएगा अपरा एकादशी का व्रत, जानें  शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Apara Ekadashi 2023 Date:साल 2023 में 15 मई को अचला एकादशी है. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय और इस दिन का महत्व आगे पढ़ें…

Apara Ekadashi 2023 Date:   हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी मनाई जाती है. इसे अचला एकादशी भी कहा जाता है. इस प्रकार साल 2023 में 15 मई को अचला एकादशी है. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय और इस दिन का महत्व आगे पढ़ें…

अपरा एकादशी तारीख (Apara Ekadashi Vrat 2023 Date)

अपरा एकादशी सोमवार, मई 15, 2023 को है.
अपरा एकादशी शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
अपरा एकादशी सोमवार, मई 15, 2023 को

पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 16 मई को 06:41 सुबह से 08:13 सुबह तक
पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय – 06:41 सुबह
एकादशी तिथि प्रारम्भ – मई 15, 2023 को 02:46 सुबह बजे
एकादशी तिथि समाप्त – मई 16, 2023 को 01:03 सुबह बजे

पूजा विधि

  • इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

  • इस दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो प्रातः उठकर, स्नान से मुक्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

  • फिर श्रीहरि विष्णु को केला, आम, पीले फूल, पीला चंदन, पीले वस्त्र चढ़ाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें.

  • श्रीहरि को केसर का तिलक लगाएं और फिर स्वंय भी टीका करें.

  • फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें और एकादशी व्रत कथा पढ़ें या सुनें.

  • यदि आप कथा करते या सुनते हैं तो आपको भगवान विष्णु को पंचामृत और आटे की पंजीरी का भोग जरूर लगाएं.

  • साथ ही विष्णु जी को लगने वाले भोग में तुलसी दल अवश्य अर्पित करें.

अपरा एकादशी का महत्व (Significance of Apara Ekadashi)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है. इस पावन दिन व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. धार्मिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने भी अपरा एकादशी का व्रत किया था. इस व्रत को करने से भगवान विष्णु भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >