'Qala' में अपने किरदार को मिल रही प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं अनुष्का शर्मा, बोलीं- उम्मीद नहीं कर रही थी

अनुष्का शर्मा ने "कला" के गाने "घोड़े पे सवार" में अपनी विशेष मौजूदगी से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है. इस फिल्म का निर्माण उनके भाई कर्णेश शर्मा ने किया है. "घोड़े पे सवार" को गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है जबकि इसका संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है.

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इनदिनों फिल्म कला को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इसी फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. हाल ही में उन्होंने कहा कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘कला’ में गुजरे जमाने की अभिनेत्री का किरदार निभाने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा और उन्होंने फिल्म की शूटिंग का पूरा लुत्फ उठाया. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘कला’ एक दिसंबर को रिलीज हुई थी.

“घोड़े पे सवार” में निभाई है विशेष भूमिका

अनुष्का शर्मा ने “कला” के गाने “घोड़े पे सवार” में अपनी विशेष मौजूदगी से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है. इस फिल्म का निर्माण उनके भाई कर्णेश शर्मा ने किया है. “घोड़े पे सवार” को गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है जबकि इसका संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है. इस गीत को शिरीषा भगवतुला ने गाया है. अभिनेत्री ने कहा कि वह हिंदी भाषा की मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं.

गुजरे जमाने की अभिनेत्री का किरदार निभाने में मजा आया

अनुष्का ने कहा, ‘‘ मैंने यह गाना इसके आनंद के लिए किया है. कोई अन्य कारण नहीं है और मुझे इसे करने में बहुत मजा आया! मुझे एक गुजरे जमाने की अभिनेत्री का किरदार निभाने में मजा आया. और मैं अपनी विशेष उपस्थिति के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत खुश हूं.” अनुष्का ने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं उम्मीद नहीं कर रही थी कि लोग इसे इतना पसंद करेंगे लेकिन मुझे खुशी है कि दर्शक कुछ समय बाद मुझे स्क्रीन पर देखकर खुश हैं.”

Also Read: TMKOC: राज आनदकट उर्फ टप्पू ने छोड़ा शो, पोस्ट शेयर कर लिखा- यह सवालों पर विराम लगाने का समय है
“चकदा एक्सप्रेस” को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस

“कला” का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है. यह फिल्म भारत में 1930 और 40 के दशक की एक युवा पार्श्व गायिका कला मंजुश्री (तृप्ति डिमरी) की जिंदगी की कहानी है. इसमें स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, गिरिजा ओक और समीर कोचर भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा अनुष्का फिलहाल अपनी आनेवाली फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभायेंगी.

पीटीआई भाषा से इनपुट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >