अनुष्का शर्मा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को दी चुनौती

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2012-13 और 13-14 के टैक्स की वसूली के लिए सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिस को चुनौती दी है. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2012-13 और 2013-2014 के टैक्स की वसूली के लिए सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को चुनौती दी है. उन्होंने आज बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है. कोर्ट ने सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट को तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया. कोर्ट के आपत्ति जताने के बाद अनुष्का ने इस मोर्चे पर अपने टैक्स एडवाइजर की ओर से की गई याचिका वापस ले ली थी.

अनुष्का शर्मा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अनुष्का के सीए के नाम पर दायर याचिका पर कोर्ट की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद अनुष्का ने अब अपने नाम से याचिका दाखिल की है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता अनुष्का शर्मा होनी चाहिए न कि उनका सीए. बता दें कि पहले याचिकाएं कराधान सलाहकार श्रीकांत वेलेकर के माध्यम से दायर की गई थी.

कोर्ट ने कही थी ये बात

पिछली सुनवाई में, जस्टिस नितिन जामदार और गौरी गोडसे की पीठ ने कहा था कि उन्होंने कर सलाहकारों के माध्यम से दायर याचिकाओं के बारे में कभी नहीं देखा या सुना है और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के वकील से पूछा कि एक्ट्रेस खुद टैक्स याचिकाएं क्यों नहीं दायर कर सकती.

Also Read: कोई पुलिस वाले का बेटा..तो किसी के पिता बेचते हैं पान, जानें बिग बॉस कंटेस्टेंट के पेरेंट्स क्या करते हैं काम
अनुष्का शर्मा वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कला में एक कैमियो रोल किया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. फिल्म में बाबिल खान, तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी की प्रमुख भूमिकाओं में थे. इसके अलावा अनुष्का चकदा एक्सप्रेस का हिस्सा है. अभिनेत्री फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. हाल ही में अनुष्का की बेटी वामिका 2 साल की हुई. उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर की. फोटो में वामिका अपनी मॉम के बाल से खेल रही थी. इसके अलावा उन्हें पति विराट कोहली संग वृन्दावन में देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >