विराट कोहली कर रहे थे इस दिग्गज के साथ लाइव चैट, अनुष्का शर्मा ने पीछे से कहा- झूठा

Virat Kohli- हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ लाइव चैट सेशन किया. इस दौरान दोनों ने काफी मजेदार बातें फैंस के साथ शेयर की. लाइव सेशन में एक सवाल का जवाब देते हुए विराट फंस जाते है और तभी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उन्हें झूठा कहती हैं. इस लाइव चैट में सुनील ने विराट से पूछा कि अनुष्का शर्मा को उन्होंने कभी प्रपोज क्यों नहीं किया था. इसके साथ विराट ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की.

हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ लाइव चैट सेशन किया. इस दौरान दोनों ने काफी मजेदार बातें फैंस के साथ शेयर की. लाइव सेशन में एक सवाल का जवाब देते हुए विराट फंस जाते है और तभी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) झूठा कहती हैं. इस लाइव चैट में सुनील ने विराट से ये भी पूछा कि अनुष्का शर्मा को उन्होंने कभी प्रपोज क्यों नहीं किया था. इसके साथ विराट ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की.

Also Read: विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?

इलेवनऑनटेन शो

दरअसल, सुनील छेत्री इंस्टाग्राम पर ‘इलेवनऑनटेन’ शो में होस्ट की भूमिका निभा रहे थे. इस लाइव चैट सेशन में सुनील ने विराट कोहली से कई सवाल-जवाब किए. दोनों ने फैंस का काफी मनोरंजन किया. इस दौरान उन्होंने विराट से लंदन वाले किस्से के बारे में पूछा, जिसमें वह अनुष्का शर्मा की शूटिंग देखते हुए सो गए थे.

शूट 5 मिनट देखा और विराट सो गए

सुनील छेत्री ने विराट कोहली से कहा, ”आप अनुष्का का शूट देखने और उन्हें सपोर्ट करने लंदन और प्राग गए थे. आपने उनका शूट 5 मिनट देखा और इसके बाद ओल्ड ट्रक रेस्टोरेंट में आकर सो गए. वह आपका पूरा टेस्ट मैच देखती हैं और तब भी जब आप बैटिंग भी नहीं कर रहे होते. और आप पांच मिनट में ही सो गए.’ जिसके बाद विराट ने इस पर अपनी सफाई देने की कोशिश करते हुए इसे जेट लेग की परेशानी बताया, जिस कारण उन्हें नींद आ रही थी. जब विराट कोहली अपनी सफाई दे रहे थे तो बीच में अनुष्का शर्मा की आवाज सुनाई देती है- झूठा… इसके बाद सुनील छेत्री बुरी तरह हंसने लगते हैं.

Also Read: अनुष्का शर्मा ने शेयर किए तीनों लोक के लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मीम, आप भी देखें

अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज क्यों नहीं किया

इस लाइव सेशन में सुनील ने विराट से ये भी पूछा कि उन्होंने अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज क्यों नहीं किया. जिसके बाद अनुष्का को प्रपोज नहीं करने की विराट ने वजह बताई. विराट कोहली का मानना है कि अगर जब आप लाइफ खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो कोई स्पेशल डे न ही वैलेंटाइन डे कुछ होता है. हर दिन आपके लिए खास होता है. विराट कोहली ने कहा, ”हर दिन वेलेंटाइन डे हो सकता है और जो अनुष्का ने कहा वह पूरी तरह सच है, हमें कभी ऐसा करने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई. हम दोनों जानते थे कि हम एक-दूसरे से शादी करेंगे. इस बात में कभी कोई संदेह नहीं था. इसलिए जब हम इस बात को जान गए थे तो सब आराम से होता गया. हम दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी शुरू करने के लिए काफी उत्साहित थे. इसके बाद सब नैचुरली होता गया.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >