An Action Hero Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन फीका रहा एन एक्शन हीरो का कलेक्शन, इतना रहा बिजनेस

निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर की फिल्म एन एक्शन हीरो ने ओपनिंग डे पर कोई कमाल नही दिखाया था. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला. बता दें कि इसमें आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत है.

An Action Hero Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की एक्शन ड्रामा फिल्म एन एक्शन हीरो का क्रेज सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रहा. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले है, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर नहीं दिख रहा. फिल्म की शुरुआत धीमी रही और दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं हुई. वहीं, अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) का जादू बरकरार है.

निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर की फिल्म एन एक्शन हीरो ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 1.31 करोड़ की कमाई की, जो बेहद कम है. आयुष्मान इसमें धांसू एक्शन करते दिखे है. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई हुई. दोनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने 3.31 करोड़ का बिजनेस किया है.

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म

इस साल आयुष्मान खुराना की ‘अनेक’ और ‘डॉक्टर जी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. हालांकि दोनों फिल्में पिट गई और दर्शकों को पसन्द नहीं आई. इन फिल्मों से एक्टर को काफी उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों के ये एंटरटेन नहीं कर पाई. वहीं, उनके आने वाले फिल्म में ‘ड्रीम गर्ल 2’ है, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे है. फिल्म से जुड़ी तसवीरें सामने आती रहती है.

Also Read: An Action Hero Movie Review: एंटरटेनिंग है यह बदले की कहानी, आयुष्मान खुराना की मूवी का पढ़ें पूरा रिव्यू
जानें दृश्यम 2 का कलेक्शन 

अजय देवगन की दृश्यम 2 अब एक ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. फइल्म ने दो हफ्तों में 160 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म के तीसरे सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को फिल्म ने करीब 8.40 करोड़ की कमाई की. अबतक टोटल कलेक्शन 173 करोड़ हो गया है. आने वाले दिनों में फिल्म आसानी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

बॉक्स ऑफिस की सफलता के बारे में आयुष्मान खुराना ने ईटाइम्स से कहा था, मैंने हमेशा फ्रेश कंटेंट देने का प्रयास किया है. मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और ऐसी कंटेंट बनाना चाहता हूं जो यूनिक हो. मुझे कभी भी 300 करोड़ की फिल्म के लिए नहीं जाना जाएगा. मुझे हमेशा छोटे और मध्यम बजट की फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसलिए मैं जोखिम उठा सकता हूं. मुझ पर कभी दबाव नहीं रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >