Diwali 2022: अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में सजी स्टार्स की महफिल, शाहरुख खान का दिखा खास अंदाज

बॉलीवुड की दिवाली पार्टी काफी पॉपुलर है. कई स्टार्स अपने बॉलीवुड दोस्तों औऱ परिवार के लिए पार्टी रखते है, जिसकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा जाती है. फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के साथ दिखे.

Diwali 2022: बॉलीवुड में दिवाली पार्टीज इन दिनों जोर-शोर से हो रही है. आज दिवाली है और आम से खास हर इंसान इसे लेकर उत्साहित है. बॉलीवुड में हाल ही में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, टी-सीरीज के मालिक कृष्ण कुमार, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर ने दिवाली पार्टी रखी थी. जिसमें जाने-माने कई स्टार्स पार्टी में शामिल हुए. अब फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान, आर्यन खान, विक्की कौशल- कियारा आडवाणी ने चार चांद लगा दिया.

शाहरुख खान बने पार्टी की जान

फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी काफी खास रही. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी वीडियोज पोस्ट किए है. एक वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते दिख रहे है. इस साल ये पहली दिवाली पार्टी है, जिसमें किंग खान नजर आए. ब्लैक टी शर्टी, डेनिम शर्ट औऱ जींस में वो काफी स्मार्ट लग. उन्होंने स्टाइलिश ग्लासेस भी लगाया था.

आर्यन का ये अंदाज

वहीं, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इस पार्टी की जान बने. हालांकि दोनों बाप-बेटे अलग-अलग गाड़ी में नजर आए. कुछ दिन पहले ही स्टारकिड अपनी बहन सुहाना खान के साथ भूमि पेडनेकर की दिवाली बैश में नजर आए थे. सुहाना अब तक कुछ दिवाली पार्टी में शामिल हो चुकी है. बता दें कि वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. ये मूवी अगले साल नेटफिल्क्स पर रिलीज की जाएगी.

विक्की-कैटरीना पार्टी में 

अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में विक्की कौशल अपनी लविंग वाइफ कैटरीना कैफ के साथ आए. साड़ी में वो काफी स्टनिंग लगी. इससे पहले कपल प्रोड्यूसर रमेश तौरानी में नजर आए थे. रेड शरारा ड्रेस में कैटरीना बेहद खूबसूरत लगी, जबकि विक्की ब्लू और व्हाइट एथनिक आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे. कैच का हाथ पकड़े विक्की ने पैपराजी के सामने पोज दिए. बता दें कि इस दिवाली बैश में आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर, कियारा आडवाणी भी शामिल हुई.

Also Read: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए कई सेलेब्स, कैटरीना कैफ ने लूट ली महफिल, विक्की के साथ आई नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >