अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट ट्वीट से फैंस हुए परेशान, कमेंट में पूछा- सर आपकी तबीयत तो ठीक है ना ?

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, हार्ट पम्पिंग, चिंतित.. और आशा. इस ट्वीट को बिग बी ने देर रात ट्वीट किया था, जिसके बाद ये आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

Amitabh Bachchan health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)अक्सर अपने ट्वीट और पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. बिग बी अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात फैंस से शेयर करते है. चाहे वो फिल्मों के बारे में किस्से हो या फिर उनके काम को लेर, वो हर अपडेट अपने चाहने वालों को देते है. इस बीच ने एक्टर ने ऐसा ट्वीट किया है, जिस लेकर फैंस परेशान हो गए है.

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, हार्ट पम्पिंग, चिंतित.. और आशा. इस ट्वीट को बिग बी ने देर रात ट्वीट किया था, जिसके बाद ये आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यूजर्स इसपर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना. एक अन्य ने लिखा, सर आपकी तबीयत तो ठीक है ना. कई यूजर्स ने पूछा, उनकी तबीयत ठीक नहीं.

झुंड इस दिन हो रही रिलीज

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है और इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है. मूवी में बिग बी एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर का रोल निभा रहे है. फिल्म का निर्देशन मराठी निर्देशक नागराज मंजुले ने किया है.

Also Read: पापा की गोद में दिख रही ये क्यूट सी बच्ची आज फैंस के दिलों पर करती है राज, सिद्धार्थ शुक्ला से है कनेक्शन

कौन बनेगा करोड़पति 13

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 13 को लेकर चर्चा में थे. शो में कई बड़े सेलेब्स आए थे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा ने खींचा था. पहली बार दोनों शो में साथ में आई थी. ये एपिसोड काफी मजेदार औऱ दिलचस्प था. दर्शकों ने भी इस एपिसोड को काफी एंजॉय किया था.

इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन ‘रनवे 34’, ‘Uyarndha Manithan’, ‘गुड बाय’, ‘ऊंचाई’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘बटरफ्लाई’ जैसी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे है. इसके अलावा उनकी मूवी ब्रह्मास्त्र भी काफी चर्चा में है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर, मौनी रॉय भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >