Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, तगड़ा रहा कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection day 1: फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन में लौटे है. ट्विटर पर यूजर्स इसे ‘पैसा वसूल एंटरटेनर’ बता रहे है. रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मूवी तगड़ी कमाई करेगी.

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office collection day 1: करण जौहर बॉलीवुड में बेहतरीन पारिवारिक ड्रामा बनाते हैं और उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज रिलीज हो गई. फिल्म की कहानी बहुत ही विविध पृष्ठभूमि वाले दो परिवारों की एक साथ आने और एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने की कहानी है क्योंकि उनके बच्चों को प्यार हो जाता है. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे है. फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी, इसे लेकर अपडेट आ गया है.

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर है क्रेज

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन में लौटे है. ट्विटर पर यूजर्स इसे ‘पैसा वसूल एंटरटेनर’ बता रहे है. इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम किरदार प्ले कर रहे हैं. तोता रॉय चौधरी, आमिर बशीर, क्षिती जोग, अंजलि आनंद और चुरबू गांगुली की सह-कलाकार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बड़ी कमाई करने की उम्मीद है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी 12 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. गुरुवार की रात तक करीब 1 लाख टिकटे बिके है, जिससे 3-5 करोड़ की कमाई हो गई है. आज के दिन सुबह और दोपहर तक मूवी देखने के लिए ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 12-13% रही.

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी?

हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शाम और नाइट शोज में दर्शकों की भीड़ जुटेगी. कहा जा रहा है कि इसकी कमाई 14 करोड़ तक बढ़ सकती है. तो इसे मिलाकर कहा जा सकता है ओपनिंग डे पर मूवी 12-14 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है. वहीं, विक्की कौशल और सारा अली खान की मूवी जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ और सत्यप्रेम की कथा ने 10 करोड़ रुपये से कम का बिजनेस किया था. जबकि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मूवी तू झूठी मैं मक्कार ने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई पहले दिन की.

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Leaked: ऑनलाइन लीक हुआ फिल्म का HD वर्जन, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

जेनेलिया देशमुख सहित इन स्टार्स ने फिल्म की तारीफ की

जेनेलिया देशमुख ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर रिव्यू दिया. एक्ट्रेस ने लिखा, इस फिल्म में एक स्वप्निल स्टार कास्ट है.. @aapkadharam जी, जयाजी, @azmishabanal8 जी – उफ्फ, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकती, मैं कल रात इतने रोमांचित दर्शकों के बीच थी.. @aliaabhatt आप जहां भी हैं, उसके पीछे कोई कारण है, क्योंकि आप बहुत अच्छी हैं, @रणवीरसिंह -अभूतपूर्व, पूरी फिल्म के दौरान मेरा दिल रहा .. पूरी स्टार कास्ट को भी बधाई, मैं @manishmalhotra05 आप एक जादूगर हैं जो हर चीज को इतना अच्छा बना देते हैं .. बधाई हो @inritamofficial और @apoorval972 और उन सभी के लिए जो इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा हैं. यह बिल्कुल पसंद आया. इसके अलावा रवीना टंडन, काजोल, एटली और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की प्रशंसा की. वहीं, जावेद अख्तर ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हाल के वर्षों में मैंने देखी सबसे मनोरंजक हिंदी फिल्मों में से एक है. यदि आपको हास्य और सशक्त भावनाएं पसंद हैं तो इसे अवश्य देखें.

फिल्म की कहानी क्या है?

फ़िल्म की कहानी की बात करें तो यह रॉकी (रणवीर सिंह) और रानी (आलिया भट्ट) की है. दो ऐसे लोगों की कहानी हैं, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. उनके परिवार वाले भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, लेकिन उनके बीच प्यार का रिश्ता बहुत गहरा बन जाता है.वे दोनों जब शादी करने का फैसला करते हैं, तो दोनों यह तय करने के लिए कुछ समय के लिए एक-दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला करते हैं कि शादी के बाद वे एक-दूसरे के परिवार के साथ तालमेल बिठा पाएंगे या नहीं.आख़िरकार शादी के लिए प्यार के साथ परिवार भी जरूरी है. आगे कहानी बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न से गुजरती है. क्या रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बरकरार रह पाएगी. यही फिल्म का मुख्य आधार है.

Also Read: इन 5 वेब सीरीज को देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल, आंखें हो जाएंगी नम, कहानी दिल को छू जाएगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >