अजय देवगन ने शुरू किया मिशन धारावी, लोगों से की दान देने की अपील

Ajay Devgn- कोरोना वायरस की लड़ाई में बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद कर रहे है. अभी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में लगे हुए है. अब अजय देवगन धारावी के 700 परिवारों की देख-रेख कर रहे हैं. एक्टर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ ही अजय ने सभी से अपील किया है कि वो धारावी के निवासियों के लिए दान करें.

कोरोना वायरस की लड़ाई में बॉलीवुड सितारे लगातार लोगों की मदद कर रहे है. अभी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में लगे हुए है. अब अजय देवगन (Ajay Devgn) धारावी के 700 परिवारों की देख-रेख कर रहे हैं. इस समय मुंबई का धारावी COVID-19 का मुख्य केंद्र बना हुआ है. एक्टर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ ही अजय ने सभी से अपील किया है कि वो धारावी के निवासियों के लिए दान करें.

Also Read: Aarogya Setu ऐप है मेरा बॉडीगार्ड, Ajay Devgn ने पीएम मोदी को कहा- शुक्रिया

अजय देवगन ने अपने टि्वटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है. कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं. कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलप्ध कराए जा रहे हैं. हम (एडीएफ) 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं. मैं लोगों से विनती करता हूं कि आगे आए और डोनेट करें.

इससे पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, ‘प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है. आपको खूब ताकत मिले सोनू.’

कुछ समय पहले अजय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सभी से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील कर रहे थे. इस वीडियो की पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर तारीफ की थी. इस वीडियो में अजय एक्सरसाइज कर रहे हैं, तभी एक शख्स उन से मिलता है और खुद को उनका बॉडीगार्ड बताता है. वो कहता है कि वो उनका निजी बॉडीगार्ड है जो कोरोना से रक्षा करेगा. खुद अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कोरोना से लड़ाई में हर भारतीय का अपना पर्सनल बॉडीगार्ड बनाने के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. सेतु मेरा बॉडीगार्ड है और आपका भी. अभी डाउनलोड करें. @SetuAarogya ऐप.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >