Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE Updates: आज है अहोई अष्टमी का व्रत, जानिए महत्व,पूजाविधि,मंत्र और कथा

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE Updates: आज अहोई अष्टमी का व्रत है कि इस व्रत को रखने से संतान पर आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. स्त्रियां ये व्रत संतान सुख और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी रखती हैं. इस दिन माता पार्वती के रूप अहोई माता की पूजा की जाती है.

Live Updates
10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE अहोई अष्टमी के दिन स्याहु माला

अहोई अष्टमी के दिन स्याहु माला को संतान की लंबी आयु की कामना के साथ पहना जाता है. दिवाली तक इसे पहनना आवश्यक माना जाता है. मान्यता है कि इससे पुत्र की आयु लंबी होती है.

10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE अहोई अष्टमी की पूजा के लिए चांदी की अहोई

अहोई अष्टमी की पूजा के लिए चांदी की अहोई बनाई जाती है, जिसे स्याहु भी कहते हैं. पूजा के समय इस माला कि रोली, अक्षत से इसकी पूजा की जाती है, इसके बाद एक कलावा लेकर उसमे स्याहु का लॉकेट और चांदी के दाने डालकर माला बनाई जाती है. व्रत करने वाली माताएं इस माला को अपने गले में अहोई से लेकर दिवाली तक धारण करती हैं.

10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE : अहोई अष्टमी पर इस कुंड में करें स्नान

मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन यदि ऐसे दंपति राधा कुंड में स्नान करें, तो उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है. राधा कुंड मथुरा नगरी से लगभग 26 किलोमीटर दूर गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पड़ता है. हर साल अहोई अष्टमी के दिन यहां पर शाही स्नान का आयोजन किया जाता है. राधा कुंड मथुरा नगरी से करीब 26 किलोमीटर दूर गोवर्धन परिक्रमा के दौरान पड़ता हैं. मान्यता है कि इस रात्रि में अगर पति और पत्नी संतान प्राप्ति की कामना के साथ इस राधा कुंड में डुबकी लगाएं और अहोई अष्टमी का निर्जल व्रत रखें, तो उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजती हैं इसके अलावा जिन दंपति को यहां स्नान के बाद संतान प्राप्ति हो जाती हैं वे भी इस दिन अपनी संतान के साथ यहां राधा रानी की शरण में हाजरी लगाने आते हैं और इस कुंड में स्नान करते हैं माना जाता हैं कि राधा कुंड में अहोई अष्टमी के दिन स्नान की ये परंपरा द्वापरयुग से चली आ रही हैं.

10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE : अहोई अष्टमी पर बरतें सावधानियां

इस पूजा में खास कर महिलाएं ज्यादा ध्यान दें. आज के दिन बिना स्नान किए पूजा-अर्चना ना करें. इस दिन महिलाओं को मिट्टी से जुड़े किसी तरह का कार्य करने से बचना चाहिए. इस दिन काले, नीले या गहरे रंग के वस्त्र का धारण न करें.

10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE : अहोई अष्टमी में गणेश जी की पूजा का है विशेष महत्व 

अहोई अष्टमी के दिन तारों को अर्घ्य देते हैं. तारों के निकलने के बाद ही अपने उपवास को तोड़ें.

अहोई अष्टमी के दिन व्रत कथा सुनते समय 7 तरह के अनाज अपने हाथ में रखें. पूजा के बाद इस अनाज को किसी गाय को खिला दें.

अहोई अष्टमी के दिन पूजा करते समय बच्चों को अपने पास बिठाएं और अहोई माता को भोग लगाने के बाद वो प्रसाद अपने बच्चों को जरूर खिलाएं.

10:33 PM. 5 Nov 23 5:03 PM. 5 Nov

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE : अहोई अष्टमी  शुभ मुहूर्त

पूरा दिन व्रत करने के बाद शाम के समय तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. कुछ लोग अपनी मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा को अर्घ्य देकर भी व्रत खोलते हैं. तो उनके लिए बता दें कि 5 नवंबर को रात चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 45 मिनट पर है. अहोई अष्टमी में इस मंत्र का करें जाप

मुख्य बातें

Ahoi Ashtami Vrat 2023 LIVE Updates: आज अहोई अष्टमी का व्रत है कि इस व्रत को रखने से संतान पर आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. स्त्रियां ये व्रत संतान सुख और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी रखती हैं. इस दिन माता पार्वती के रूप अहोई माता की पूजा की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >